देश

Mark Carney India visit: आज भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

Mark Carney India visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम द्विपक्षीय मुलाकात प्रस्तावित है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में होगी।

 

read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में होली, ईद और महावीर जयंती से 14 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट…

 

हैदराबाद हाउस में होगी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

Mark Carney India visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम द्विपक्षीय मुलाकात प्रस्तावित है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में होगी। यह बैठक भारत-कनाडा संबंधों के मौजूदा दौर में विशेष महत्व रखती है, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, शिक्षा और निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

 

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संदेश साझा करते हुए भारत-कनाडा संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने लिखा कि कनाडा और भारत दोनों आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी राष्ट्र हैं, जो मिलकर साहसिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। कार्नी ने कहा कि दोनों देश कई क्षेत्रों में नई साझेदारियां बना रहे हैं और सहयोग के नए अवसर तलाश रहे हैं। उनके इस बयान को द्विपक्षीय संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

 

reqd more Crude Oil Price: अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध के बीच 8% तक महंगा हुआ क्रूड ऑयल, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल पेट्रोल-डीजल के दाम?

 

 

 

हम कई क्षेत्रों में नई साझेदारियां बना रहे हैं-मार्क

Mark Carney India visitसूत्रों के अनुसार, हैदराबाद हाउस में होने वाली वार्ता के दौरान दोनों पक्ष रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने, आर्थिक संबंधों को गति देने और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने पर जोर देंगे। भारत और कनाडा के बीच हाल के समय में व्यापार और निवेश संबंधों को पुनर्जीवित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री स्तर की यह बैठक भविष्य की साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button