Raigarh News : राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण पर रायगढ़ की दमदार उपस्थिति, आरिफ हुसैन ने किया नेतृत्व – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण पर रायगढ़ की दमदार उपस्थिति, आरिफ हुसैन ने किया नेतृत्व

Raigarh News :  नई दिल्ली / रायगढ़: राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आज दिल्ली में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में रायगढ़ जिले ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। रायगढ़ NSUI के जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद आरिफ हुसैन ने अपने साथियों के साथ इस ऐतिहासिक अवसर पर पहुंचकर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Read More : Railway App: आज से बदल गया टिकट बुकिंग कर ने का पूरा सिस्टम! रेलवे ने बंद किया UTS ऐप; जानिए अब कैसे बुक कर सकेंगे टिकट

आरिफ हुसैन के नेतृत्व में रायगढ़ से लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दल दिल्ली पहुंचा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे की भी मौजूदगी रही। रायगढ़ जिले से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ठाकुर, जिला महासचिव दीपक इजादार, मनीष ओझा, राहुल सिंह, चिंटू ठाकुर, शाहनवाज खान सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर आरिफ हुसैन ने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में एनएसयूआई नई ऊंचाइयों को छुएगा। रायगढ़ की इस टीम ने आज दिल्ली में यह संदेश दे दिया है कि हम सभी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।”

Read More :  Raigarh News : क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही एनएसयूआई ने विनोद जाखड़ को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था।

जारीकर्ता:
मीडिया प्रभारी
NSUI, रायगढ़ जिला

Related Articles

Back to top button