India Vs West Indies: सुपर-8 में आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो वाला मैच, कोलकाता में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला – RGH NEWS
खेल

India Vs West Indies: सुपर-8 में आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो वाला मैच, कोलकाता में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

India Vs West Indies भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज महामुकाबला खेला जाएगा, जिसे दोनों टीमों के लिए करो या मरो की जंग माना जा रहा है। इस मैच का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों पर दबाव भी होगा और दर्शकों को रोमांच भी भरपूर देखने को मिलेगा। मुकाबला आज शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिससे फैंस पूरे उत्साह के साथ टीवी स्क्रीन और स्टेडियम की ओर नजरें लगाए रहेंगे। यह हाईवोल्टेज मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा, जहां का माहौल हमेशा से ही खिलाड़ियों का जोश दोगुना कर देता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन करती है और सेमीफाइनल का टिकट हासिल करती है।

 

यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही है। सुपर-8 स्टेज में 1-1 जीत से दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

 

वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में कभी टी-20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हारी है। 2016 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही टीम ने इंग्लैंड को फाइनल हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

 

कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं

 

कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शाम कोलकाता में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

 

वेस्टइंडीज में एक बदलाव संभव

 

वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है, रोस्टन चेज की जगह अकील हुसैन की एंट्री हो सकती है। साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ चेज ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हास‍िल किया था।

 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

 

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

 

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

 

 

read more Share Market Outlook: मिडल-ईस्ट में तेजी से बिगड़ रहा माहौल, क्या इसका भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखेगा असर?

 

कहां देख सकते हैं मैच?

 

India Vs West Indiesइस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button