CG Naxali Surrender News: छत्तीसगढ़ में डेडलाइन से पहले 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Naxali Surrender News: छत्तीसगढ़ में डेडलाइन से पहले 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

CG Naxali Surrender News छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 15 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें ओडिशा स्टेट कमेटी का सदस्य सुदर्शन भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सभी नक्सली सरायपाली क्षेत्र के बलौदा जंगल इलाके में सक्रिय थे और लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे। लगातार चल रहे ऑपरेशन और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया।

 

 

 

ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य सुदर्शन ने भी किया सरेंडर

सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने हथियारों का भी जखीरा सौंपा है। जानकारी के मुताबिक कुल 14 ऑटोमैटिक और देशी हथियार सुरक्षाबलों को दिए गए, जिनमें रायफल और अन्य घातक हथियार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे थे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी लाभ दिए जाएंगे, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जी स

 

read more Ayodhya Ram Mandir Closed: भक्तों के लिए जरूरी सूचना! होली के पूरे दिन बंद रहेंगे सभी प्रमुख मठ-मंदिरों के पट, ये है बड़ी वजह

 

 

CG Naxali Surrender Newsइस पूरे आत्मसमर्पण अभियान के दौरान मौके पर  सरेंडर प्रक्रिया को करीब से कवर किया। अधिकारियों ने बताया कि सुकमा और आसपास के इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी नक्सली हथियार छोड़कर समाज में लौटना चाहते हैं, उनके लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं। पुलिस ने इसे क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।

Related Articles

Back to top button