Ayodhya Ram Mandir Closed: भक्तों के लिए जरूरी सूचना! होली के पूरे दिन बंद रहेंगे सभी प्रमुख मठ-मंदिरों के पट, ये है बड़ी वजह

Ayodhya Ram Mandir Closed: अगर आप मार्च 2026 के पहले सप्ताह में 3 मार्च को प्रभु राम की नगरी अयोध्या परिवार के साथ आने का प्लान कर रहे हैं और यहां राम मंदिर सहित अति प्राचीन मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, 3 मार्च को अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों के पट सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक बंद रहेंगे। यानी राम भक्तों को इस दिन किसी भी मठ-मंदिर में दर्शन-पूजन का अवसर नहीं मिलेगा।
राम भक्तों के लिए बड़ी खबर
Ayodhya Ram Mandir Closed: ऐसा इसलिए क्योंकि 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। सूतक काल लगने के कारण अयोध्या के प्रमुख मंदिर Ram Mandir Ayodhya, Kanak Bhawan, Dashrath Mahal और Hanuman Garhi समेत सभी मठ-मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, हिंदू पंचांग के मुताबिक 3 मार्च, दिन मंगलवार को वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण शाम 3:19 बजे से प्रारंभ होकर 6:07 बजे तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्य होगा, इसलिए 9 घंटे पूर्व सूतक काल मान्य होगा
चंद्र ग्रहण पर बंद रहेगा राम मंदिर
Ayodhya Ram Mandir Closed: ऐसी स्थिति में 3 मार्च को सुबह लगभग 8:00 बजे के बाद मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंदिरों में संकीर्तन और प्रभु स्मरण किया जाएगा। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान का नाम-स्मरण और भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है। यदि आप 3 मार्च को अयोध्या आने की योजना बना रहे हैं, तो दर्शन-पूजन के लिए किसी अन्य तिथि का चयन करना आपके लिए उचित रहेगा।
Ayodhya Temple Closed 3 March 2026″ क्यों रहेंगे बंद?
उत्तर: A1: 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण और सूतक काल के कारण सभी प्रमुख मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
“Chandra Grahan 3 March 2026 Timing” क्या है?
Ayodhya Ram Mandir Closed चंद्र ग्रहण शाम 3:19 बजे से शुरू होकर 6:07 बजे तक रहेगा। सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाएगा।


