Firecracker Factory Blast: बड़ा हादसा; पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल – RGH NEWS
देश

Firecracker Factory Blast: बड़ा हादसा; पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

Firecracker Factory Blast आंध्र प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने से 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने कहा कि शनिवार को काकिनाडा जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। गृह मंत्री ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अनीता ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

 

read more HPV Vaccination India: PM मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीनेशन कैंपेन, अब 14 साल की लड़कियों को आज से मुफ्त में लगेगा टीका

 

 

Firecracker Factory Blastइस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है।” नायडू ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ”हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता करेंगे।” एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्फोट के समय पटाखा बनाने वाली इकाई में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे। नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button