OTT Release: होली से पहले OTT पर धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये एक्शन थ्रिलर फिल्में-सीरीज…

OTT Release फरवरी अपने आखिरी पड़ाव पर है और रंगों के त्योहार होली की तैयारियां भी तेज हो चुकी हैं। सिनेमाघरों में जहां नई फिल्मों की बहार है, वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स भी इस हफ्ते कई बड़ी रिलीज लेकर आए हैं। सोमवार की शुरुआत ही दो चर्चित टाइटल्स से हुई। पैराडाइस सीजन 2 और ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स का फिनाले, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, ZEE5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स भी अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज कर रहे हैं। रोमांस, एक्शन, थ्रिलर, बायोपिक और सोशल ड्रामा हर जॉनर के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। आइए इस हफ्ते की प्रमुख OTT रिलीज पर नजर डालते हैं।
साइको सैयां
रोमांटिक थ्रिलर सीरीज साइको सैयां 24 फरवरी से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। इसमें तेजस्वी प्रकाश, रवि किशन और अनुज सिंह ढाका मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज प्यार, जुनून और सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती है।
द ब्लफ
हॉलीवुड में सक्रिय बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की एक्शन थ्रिलर फिल्म The Bluff 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर ने किया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ट्विस्ट से भरपूर यह फिल्म फरवरी की बड़ी रिलीज़ में शामिल है।
ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2
रीजेंसी एरा पर आधारित पॉपुलर सीरीज ब्रिजर्टन का सीजन 4 पार्ट 2, 26 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा। पहले पार्ट में बेनेडिक्ट और सोफी की केमिस्ट्री को काफी सराहना मिली थी। नए एपिसोड्स में जोनाथन बेरी और साइमन ऐशले एंथनी और केट के रूप में वापसी करेंगे।
एक के बाद एक लड़ाई
गोल्डन ग्लोब जीतने और ऑस्कर के लिए नामांकित इस एक्शन थ्रिलर में लियोनार्डो डीकेप्रियो मुख्य भूमिका में हैं। वन बैटल आफ्टर अनदर 26 फरवरी 2026 को जियो हॉटस्टार पर आएगी। कहानी बॉब नामक शख्स की है, जिसकी बेटी विला रहस्यमय ढंग से गायब हो जाती है। इसके बाद वह उसे खोजने के लिए एक खतरनाक सफर पर निकलता है।
इक्कीस
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 26 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने लीड रोल निभाया है, जिन्होंने इसी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा पर आधारित है।
इक्कीस कुड़ी
शहनाज गिल स्टारर इक्कीस कुड़ी अब 26 फरवरी से चौपाल पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में शहनाज डबल रोल में नजर आती हैं और कहानी शादी व रिश्तों को महिला दृष्टिकोण से पेश करती है।
अक्यूज्ड
OTT Releaseसस्पेंस ड्रामा एक्यूज्ड 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसमें कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म पोलैंड में सेट एक रहस्यमयी कहानी को दर्शाती है



