Raigarh News : जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, मनीष शर्मा बने जिला महामंत्री – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, मनीष शर्मा बने जिला महामंत्री

Raigarh News:  जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसी क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More : Raigarh News : उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी

मनीष शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की है। उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

Read More : EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 1000 रुपये तक बैलेंस भी होगी ऑटो-रिफंड

उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कांग्रेसजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button