Chhattisgarh today news: कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंजेक्शन लगने से 13 महीने की मासूम की मौत, इलाके में मचा हड़कंप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh today news: कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंजेक्शन लगने से 13 महीने की मासूम की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Chhattisgarh today news छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान 13 महीने के बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, संजू केवट परिवार के साथ बरमपुर बस्ती रहता है। सर्दी-खांसी की शिकायत पर 4 दिन पहले वह बेटी वानिया को अस्पताल में लेकर पहुंचा था।

 

बच्ची की मां का कहना है कि एडमिट करने के बाद वानिया को इंजेक्शन लगाया गया और वह कोमा में चली गई। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। मौजूद स्टाफ कैनुला लगा नहीं पा रहे थे।

 

यह भी आरोप है कि स्टाफ नर्स और डॉक्टर से व्हाट्सऐप पर काउंसलिंग कर रहे थे। जबकि बच्ची की नानी का कहना है कि इंजेक्शन मेडिकल छात्रा ने लगाया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसने इंजेक्शन लगाया था।।आज बुधवार को परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के ट्रामा सेंटर गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि दोषी स्टाफ पर कार्रवाई की जाए।

 

Chhattisgarh today newsमौके पर पहुंचे तहसीलदार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में जांच टीम बनाई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।

Related Articles

Back to top button