Mahatari Vandana Yojana: बजट में महिलाओं को बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान..

Mahatari Vandana Yojana छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। बता दें कि गति, ज्ञान के इस बार वित्त मंत्री ने ‘संकल्प के थीम’ पर बजट किया है। साल 2026 के इस बजट में वित्तमंत्री चौधरी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगातें दी है।
महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान
Mahatari Vandana Yojana Latest News अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। साथ ही वित्त मंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
:
अबूझमाड़ को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड
Mahatari Vandana Yojana अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना होगी। दोनों सिटी के लिए 100—100 करोड़ का प्रावधान है। साथ ही उन्होंने कहा कि एजुकेशन सिटी में प्राथमिक शाला से लेकर उच्चतर माध्यमिक शाला, आईटीआई, प्री मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास शिक्षक छात्रावास तक होंगे।



