Spicejet Emergency Landing: SpiceJet फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, टेक ऑफ के बाद इंजन में आग लगने से मचा हड़कंप, ऐसे बची 150 यात्रियों की जान – RGH NEWS
देश

Spicejet Emergency Landing: SpiceJet फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, टेक ऑफ के बाद इंजन में आग लगने से मचा हड़कंप, ऐसे बची 150 यात्रियों की जान

Spicejet Emergency Landing 150 यात्रियों को लेकर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने की वजह से दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट SG121 दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकली थी, जब क्रू को एक इंजन में तकनीकी दिक्कत का पता चला। सावधानी के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया।

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी ताकि लैंडिंग को प्राथमिकता दी जा सके और मेडिकल और फायर सर्विस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। स्पाइसजेट ने अभी तक इंजन फेल होने के कारण पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मेंटेनेंस टीम द्वारा एयरक्राफ्ट का इंस्पेक्शन किए जाने की उम्मीद है।

 

Read more Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 566 अंक और निफ्टी 151 अंक फिसला- आईटी स्टॉक्स में जोरदार गिरावट

 

चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत

उधर, सोमवार को रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस चतरा में हादसे का शिकार हो गई। विमान ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी जिसे रात साढ़े 8 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन उड़ान के 23 मिनट बाद 7 बजकर 34 मिनट पर प्लेन का संपर्क ATC से टूट गया और फिर विमान हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के पास हुआ। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने सभी 7 मृतकों के शव बरामद किए

Related Articles

Back to top button