Air ambulance crash: बड़ा विमान हादसा, रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश; प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत – RGH NEWS
देश

Air ambulance crash: बड़ा विमान हादसा, रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश; प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत

Air ambulance crash झारखंड के चतरा जिले के जांगले में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश होने की खबर सामने आ रही है. हादसे की पुष्टि रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने खुद की है कि. उन्होंने बताया है कि, चार्टर्ड विमान (एयर एम्बुलेंस) चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गया है. विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया.

 

जानकारी के मुताबिक एयर एंबुलेंस फ्लाइट दोपहर 1:37 बजे रवाना हुई थी. फ्लाइट का दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:30 बजे बताया जा रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं. जंगली इलाका होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. विमान में सवार मरीजों, डॉक्टरों और क्रू मेंबर्स की स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं.

 

read more CG DMF Scam: EOW का बड़ा एक्शन; DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा गिरफ्तार

 

 

गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी मेडिकल फ्लाइट

Air ambulance crash जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी। विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था.

Related Articles

Back to top button