Tejas Fighter Jet Crash: एक और तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, बढ़ते हादसों के चलते इसके सभी जेट्स की उड़ान पर रोक – RGH NEWS
देश

Tejas Fighter Jet Crash: एक और तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, बढ़ते हादसों के चलते इसके सभी जेट्स की उड़ान पर रोक

Tejas Fighter Jet Crash स्वदेशी लड़ाकू विमान के मिशन में भारत को झटका लगने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि देश के प्रमुख एयरबेस में एक और स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई है। हाल के कुछ सालों में यह तीसरा मामला है, जब कोई तेजस जेट इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके चलते भारतीय वायुसेना ने तेजस की पूरी फ्लीट की उड़ानों पर ही रोक लगा दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, हादसे में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया और उसे गंभीर चोट नहीं आईं। भारतीय वायुसेना ने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को पूरी तरह से अनुपयोगी घोषित कर दिया है। फरवरी में हुए इस हादसे पर भारतीय वायु सेना ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

 

अब तक तीन विमान दुर्घटनाग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना में शामिल होने के बाद से यह तीसरी बार है, जब तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर के पास हुई थी। विमान एक सैन्य प्रदर्शन से लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। उस घटना में भी पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था।

 

read more Today Cg News: विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री साय

 

दूसरी घटना की बात करें नवंबर 2025 में दुबई एयरशो में एक हवाई करतब के दौरान हादसा हुआ। पायलट, विंग कमांडर नमांश स्याल, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में विमान को जमीन पर गिरते और आग की लपटों में घिरते हुए दिखाया गया है। उस दुर्घटना की जांच अभी भी जारी है।

 

Tejas Fighter Jet Crashअब ताजा हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब तेजस एमके1ए कार्यक्रम पहले से ही देरी का सामना कर रहा है। भारतीय वायु सेना द्वारा 180 एमके1ए लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिए जाने के बावजूद, डिलीवरी लगभग दो साल देरी से चल रही है।

Related Articles

Back to top button