Chhattisgarh Dry day Holi: छत्तीसगढ़ में होली पर रहेगा Dry Day, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

Chhattisgarh Dry day Holi: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां बड़ा ऐलान किया है। सीएम साय ने कहा, होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा। अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा।
सीएम ने गुरुगद्दी में माथा टेका
बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी पहुंचने के बाद सीएम विष्णु देव साय ने गुरुगद्दी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री गिरौदपुरी मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद भी खिलाया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
read more Stock Market News: अगले हफ्ते दिखेगा एक्शन, इन कारणों से सेंसेक्स- निफ्टी में भारी हलचल संभव
सीएम बोले- होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं
Chhattisgarh Dry day Holiअपने प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में होली पर्व को लेकर ड्राई डे के सवाल पर स्पष्ट कहा कि होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा। अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा। गिरौदपुरी मेले में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है, मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।


