रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई — अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा नोट करते आरोपी गिरफ्तार

जमुनाइंन चौंक के अजय कोल्ड्रिंक्स एंड पान सेंटर से पकड़ा गया आरोपी हेमंत बत्रा, साइबर व चक्रधरनगर की संयुक्त दबिश

Raigarh News:  *रायगढ़, 21 फरवरी*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान व कनाडा के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा नोट कर रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Read More:  CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; SECR की 10 ट्रेने फिर से हुई रद्द 30 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जमुनाईन चौक चक्रधरनगर रायगढ़ स्थित *“अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर”* में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन हार-जीत पर रूपयों का दांव लगवा रहा है। सूचना मिलते ही साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां हेमंत बत्रा अपने दुकान में बैठकर दो मोबाइल फोन के जरिए मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाया गया।

पूछताछ में आरोपी हेमंत बत्रा ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह *हिमालया हाईट्स चक्रधरनगर रायगढ़ निवासी रोहित अग्रवाल* के साथ मिलकर यह कार्य कर रहा था तथा सट्टा की रकम यूपीआई के माध्यम से प्राप्त की जाती थी। *संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नु निवासी रायगढ़* के लिए किया जाना बताया गया है। आरोपी के कब्जे से *एक एप्पल आईफोन 13 प्रो, एक एप्पल आईफोन 12 तथा नगद ₹2,000 (कुल ₹52,000) जप्त* किए गए हैं। मोबाइल की जांच में क्रिकेट सट्टा वेबसाइट “JMDBET.com” पर सक्रिय आईडी संचालित होना पाया गया।

पुलिस ने *आरोपी हेमंत बत्रा पिता अजय कुमार बत्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़* के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में *अन्य आरोपी रोहित अग्रवाल और मन्नु* की पहचान कर ली गई है, दोनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Read More: Chhattisgarh news: साय सरकार का बड़ा तोहफा, 27 लाख किसानों के खाते में इस दिन आएगी धान बोनस की राशि

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*“ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में एएसआई नंदू सारथी(साइबर थाना), प्रधान आरक्षक संजय तिवारी तथा प्रधान आरक्षक कारुणेश राय(साइबर थाना) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button