Ghaziabad Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; WhatsApp पर लड़कियों की फोटो भेजकर होती थी डील, पुलिस ने दो महिलाओं सहित युवक को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Sex Racket गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोज पार्क, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में मौजूद एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मार रैकेट का भंडाफोड़ किया।
छापे के दौरान मौके से दो महिलाओं और एक युवक को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान शनवारा उर्फ शबनम (28), जयन्ती (32) और दीपक कुमार झा (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 34 आपत्तिजनक सामग्री और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, साथ ही एक नाबालिक युवती का रेस्क्यू भी कराया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से यह काम कर रहे थे। आरोप है कि वे महिलाओं को लालच देकर इस धंधे में शामिल करते थे। ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए फोटो भेज कर बुलाया जाता था, ग्राहकों से करीब 1200 रुपए लिए जाते थे, जिसमें से 500 रुपए महिला को दिए जाते थे और बाकी रकम आपस में बांट ली जाती थी। मौके पर पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
read more Realme P4 Lite: 6300mAh बैटरी के साथ Realme में लॉन्च किया Realme P4 Lite, जानें कीमत और फीचर्स
Ghaziabad Sex Racketबृजेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



