टेक्नोलोजी

Realme P4 Lite: 6300mAh बैटरी के साथ Realme में लॉन्च किया Realme P4 Lite, जानें कीमत और फीचर्स

Realme P4 Lite Realme ने भारत में एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह रियलमी की नई P4 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है। इस फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन में 6,300mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

 

Realme P4 Lite की कीमत

रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये में आता है। कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 फरवरी से खरीदा जा सकता है। इसे Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

 

4GB RAM + 64GB – 9,999 रुपये

4GB RAM + 128GB – 11,999 रुपये

Realme P4 Lite

 

 

Realme P4 Lite के फीचर्स

रियलमी का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिया गया है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें IP54 रेटिंग मिलता है, जो डस्ट और स्प्लैश प्रूफ है। रियलमी का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

 

read more Chhattisgarh top news: रायपुर में दिल दहला देने बाली घटना; दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, दोनों गिरफ्तार

 

 

Realme P4 Lite में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6,300mAh की दमदार बैटरी और 15W USB Type C वायर्ड चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, ब्लूटूथ 5.2, GPS, 4G LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 

Realme P4 Lite फीचर्स

Realme P4 Lite फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच, HD+, 90Hz
प्रोसेसर Unisoc T7250
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 6300mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 15

Related Articles

Back to top button