छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रायपुर में अंतर्राज्यीय महिला गांजे तस्कर का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो गांजा जब्त

Chhattisgarh top news। राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पश्चिम डिवीजन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र में दबिश देकर दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है.

 

भाठागांव के पास पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरापारा के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं गांजा बेचने की फिराक में खड़ी हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घेराबंदी कर संदेह के आधार पर दो युवतियों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.

 

read more Raigarh News : कार्यालयों के चक्कर खत्म: 72890-56060 पर मैसेज करें और पाएं जमीन से जुड़ी हर सुविधा

शहडोल के गैंग से कनेक्शन

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान खिलेश्वरी वर्मा (18 वर्ष, भनपुरी, रायपुर) और इसरत बानो (21 वर्ष, शहडोल, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इसरत बानो मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गैंग से जुड़ी हुई है. पुलिस अब इन महिलाओं के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस’ खंगाल रही है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क (End-to-End) का भंडाफोड़ किया जा सके.

2026 में अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh top newsरायपुर पुलिस नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 के शुरुआती दो महीनों में ही अब तक गांजा तस्करी के 14 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 30 आरोपियों को जेल भेजा गया है. पुलिस ने अब तक कुल 141.768 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये से अधिक कैश, 2 कार और 6 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 83 लाख रुपये से अधिक है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button