रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : कांग्रेस ने वृद्धजनों विधवाओं और दिव्यांजनों के साथ 4 माह से उन्हें पेंशन अप्राप्त होने पर कार्यवाही बाबत कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

केन्द्र सरकार की लचर व्यवस्था के शिकार 7448 हितग्राही

Raigarh News:  रायगढ़ 17फरवरी

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने रायगढ़ निगम क्षेत्र में विधवा पेंशन और वृद्ध पेंशनरों के साथ विगत 4 माह से केंद्र से राशि नहीं मिलने के कारण प्रभावित पीड़ितजनों की समस्या दर्शाते हुए ज्ञापन पत्र माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा ।

Reas More: Cg News Today: उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल


कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेषित ज्ञापन पत्र में उन्हें अवगत कराया गया कि पेंशन प्राप्त न होने से पीड़ित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिस पर कलेक्टर महोदय से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का निदान हेतु कहा गया है ।
साथ ही प्रेषित ज्ञापन में उन्हें ये भी अवगत करवाया गया कि रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में छ ग़ राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन 80वर्ष से अधिक/60से79वर्ष तक वृद्धा पेंशनरों की कुल संख्या 3804 है वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशनरों की संख्या 742 व दिव्यांग पेंशनरों की संख्या 61 है इसके साथ ही सुखद सहारा योजना की हितग्राहियों की संख्या 1465है व सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की संख्या 1565 है इसी प्रकार मुख्यमंत्री पेंशन योजना की हितग्राहियों की संख्या 211 है । कुल मिलाकर निगम क्षेत्र में 7848 ऐसे हितग्राही है जिनके जीवन में पेंशन बहुत बड़ी उम्मीद व सहारा है।
* माननीय कलेक्टर महोदय को इस समस्या के मूल कारण से भी अवगत कराया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लंबे समय से राज्य को अपना अंश ही नहीं भेजा गया है। योजना के तहत केंद्र का अंश नहीं मिलने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत परिवार के मुखिया की मौत होने पर 20,000 रुपये की राशि मिलती है, लेकिन छत्तीसगढ़ (CG) के लोगों को यह राशि भी नहीं मिल पा रही है क्योंकि केंद्र सरकार से राशि का आबंटन नहीं हो रहा है।
वहीं काफी समय से हितग्राहियों को पेंशन न मिलने से आम लोगों को बीजेपी की गारंटी पर संदेह हो रहा है क्योंकि सरकार द्वारा वादे किए गए थे कि पेंशन योजना को नियमित रूप से चलाया जाएगा। हालांकि, केंद्र से राशि नहीं मिलने के कारण राज्य सरकारें अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही हैं। इससे लोगों में आक्रोश है और वे आज हमारी कांग्रेस पार्टी के माध्यम से सरकार से अपनी पेंशन की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस ने प्रेषित ज्ञापन में बताया केंद्र सरकार पेंशन योजना में सुधार के लिए बिल्कुल गंभीर नहीं है विदित हो पेंशन से लाभार्थियों को अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में मदद मिल जाती थी उनका भरण पोषण व दवा के खर्च में सरकारी पेंशन बहुत सहायक होता था व समय पर पेंशन राशि नहीं मिलने पर पेंशनरों की मनोदशा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है
इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से कांग्रेस पार्टी सरकार को अवगत करवाना चाहती हैं कि सभी पीड़ित जन पेंशन नहीं मिलने की वजह से काफी हताश व चिंतित है उन्हें इतना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी को माननीय कलेक्टर महोदय के माध्यम से सरकार से मांग करनी पड़ रही है कि वे अपने वादों को पूरा करें और पेंशन की राशि जल्द से जल्द जारी करें।
प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेसजनों वी पीड़ित पेंशन हितग्राहियों ने माननीय कलेक्टर महोदय से सविनय अनुरोध किया कि आप, सभी पीड़ित पेंशनर हितग्राहियों की मांग पर प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए हर संभव मदद कर अपनी संवेदी मानवीयता का परिचय देवे जिससे जल्द ही पीड़ित हितग्राही लाभ प्राप्त कर सकें।
और उनसे उक्त ज्ञापन के संबंध में त्वरित व सकारात्मक कार्यवाही
की अपेक्षा की गई है।

Read  more: Char Dham Yatra Registration Fee: चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, यहां देखें नया अपडेट

आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष विकास ठेठवार , प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिंकी पांडेय ,विकास शर्मा, आरिफ हुसैन,संदीप अग्रवाल, आशीष चौबे, लोकेश साहू , दया राम धुर्वे मुरारीभट्ट, अजय भारद्वाज राजू चौहान तरुण गोयल, अज्ञात मल्होत्रा संतोष कुमार चौहान, वसीम खान, शारदा सिंह गहलोत ,अनुराग गुप्ता, सौरभ अग्रवाल ,विमल यादव ,भरत तिवारी, मदन महंत ,अशोक सोनी, अक्षय कुलदीप ,नवाब खान, कौशिक भौमिक, अजहर हुसैन ,कमर अली खान, रवि गुप्ता ( दद्दू ), दीपक भट्ट, दिपक बी सिंह ,दिपक, गौरव साव, राजू टोप्पो, काशी सांडे ,जग्गू ठाकुर, विकास गुप्ता, जय प्रकाश साहू, सोनू पुरोहित ,सुरजीत, बरखा सिंह ,यशोदा कश्यप, बीनू बेगम ,शुकलांबर भट्ट, प्रवेश दास ,विनोद महेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों वी पेंशन पीड़ित हितग्राहियों ने हिस्सा लिया। उकताशय की जानकारी मीडिया को जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने दी।

Related Articles

Back to top button