Raigarh News : ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम कुसमुरा में अवैध शराब बेच रही महिला को पकड़ा, 20 लीटर महुआ शराब जप्त

Raigarh News:  *रायगढ़, 17 फरवरी*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान *“ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

Read More:  Mayana Kollai Temple Accident: शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा; 60 फीट ऊंचा रथ पलट ने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में अफरा-तफरी

रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया ।

➡️ *#ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड*

भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर *ग्राम डूमरपाली निवासी मुरलीधर साहू, पिता स्व. पदमन साहू, उम्र 55 वर्ष* के घर रेड कार्रवाई की गई, जहां आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹700 बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

➡️ *#ग्राम डूमरपाली में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर हुज्जबाजी और धमकी देने वाले दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*

ग्राम पंचायत डूमरपाली द्वारा गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर दी गई शिकायत की जांच पर पहुंचे थाना प्रभारी भूपदेवपुर को गांव के महिला समिति के सदस्यों द्वारा गांव के अनावेदक भुवनेश्वर बैरागी (45 वर्ष) और गोपाल साहू (32 वर्ष) के विरुद्ध गांव में अवैध शराब बिक्री करने तथा शराब पीकर बेवजह गाली गलौच करने की शिकायत की गई थी। जांच दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए महिलाओं और ग्रामीणों को धमकी देते हुए हुज्जबाजी की गई, जिस पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों अनावेदकों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में भूपदेवपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी ठाकुरराम मांझी, पिता स्व. साधूराम मांझी, उम्र 29 वर्ष, निवासी नहरपाली थाना भूपदेवपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 2.5 लीटर महुआ शराब कीमती ₹250 बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

➡️ *#ग्राम कुसमुरा में अवैध महुआ शराब बेच रही महिला पर कोतरारोड़ पुलिस की रेड कार्रवाई, 20 लीटर शराब जब्त*

वहीं कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में कल ग्राम कुसमुरा के श्रीमति सकुन्तला सिदार के घर पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । संदेही महिला घर में अवैध शराब बिक्री के शराब रखे हुये थी, पूछताछ में उसने शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार की जिसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब (कीमती 2,000/ रूपये) जप्त किया गया है । आरोपिया सकुन्तला सिदार पति प्रहलाद सिदार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुसमुरा थाना कोतरारोड़ के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More:  Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में 80 हजार से ज्यादा मतदाताओं का नाम घटना तय, अब करीब 1.84 करोड़ रह जाएंगे मतदाता

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“ऑपरेशन आघात”* के तहत अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त हर व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Related Articles

Back to top button