BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 1.20 लाख तक… ऐसे करें अप्लाई
BOB Vacancy 2026 बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए इसके सैलरी विवरण को जानते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजरियल पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे। तो आइए जानते हैं।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 166 पद भरें जाएंगे। इनमें-
सीनियर मैनेजर- MSME रिलेशनशिप: 113 पोस्ट
सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 19 पोस्ट
मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 34 पोस्ट
किस पद पर सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी?
सीनियर मैनेजर- MSME रिलेशनशिप: 85920- 2680/5 – 99320- 2980/2- 105280 रुपये
सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 85920- 2680/5- 99320- 2980/2- 105280 रुपये
मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 64820-2340/1- 67160- 2680/10- 93960 रुपये
क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 फरवरी 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को करियर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इतना करते ही उम्मीदवार के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
अब उम्मीदवारों को वहां संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
सिलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन प्रोसेस में एप्लीकेशन स्क्रूटनी, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या आगे के सिलेक्शन प्रोसेस के लिए सही समझा जाने वाला कोई और टेस्ट शामिल हो सकता है, जिसके बाद कैंडिडेट्स का ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू होगा।
BOB Vacancy 2026साइकोमेट्रिक टेस्ट और/या PI कैंडिडेट की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन का लेवल, क्लैरिटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग इनोवेटिवनेस, एफिशिएंसी का लेवल, देश के किसी भी हिस्से में काम करने की इच्छा, पोस्ट के लिए सूटेबिलिटी वगैरह को असेस करने के लिए किया जाएगा।



