Raigarh News : विशेष चुनाव पुनरीक्षण प्रक्रिया में फार्म 07 द्वारा नाम विलोपन के संभावित दुरुपयोग के रोकथाम बाबत कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी को दिया ज्ञापन
नाम विलोपित करवाने भाजपा कार्यकर्ता कर रहे फार्म 07 का दुरुपयोग

Raigarh News : रायगढ़ 14फरवरी
जिला कांग्रेस भवन में आज अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं.श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर या किया। तत्पश्चात विशेष चुनाव पुनरीक्षण प्रक्रिया में फार्म 07 द्वारा नाम विलोपन के संभावित दुरुपयोग के रोकथाम बाबत जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन कार्यालय जाकर निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया ,SIR प्रक्रिया में फार्म-07 के संभावित दुरूपयोग की निगरानी एवं रोकथाम बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए ज्ञापन ने कांग्रेस ने बताया कि वर्तमान में चल रही SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत सुनवाई एवं सत्यापन का कार्य आगामी 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी द्वारा फार्म-07 (मतदाता नाम विलोपन हेतु) के दुरूपयोग किये जाने की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ को प्राप्त हो रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं आम मतदाताओं के अधिकार पर सीधा प्रहार है।

तत्संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी ने भी जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया है *कि फार्म-7 (मतदाता विलोपन) की पीडीएफ फार्मेट में फार्म-7, में प्राप्त आपत्तियों और उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी से अनिवार्य रूप प्राप्त करें।
Read More: Kisan Credit Card: RBI का ऐलान! KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, करोड़ों किसानों को होगा फायदा
कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में बताया कि भाजपा द्वारा सामूहिक रूप से फर्जी तरीके से फार्म-7 भरकर बी एल ओ और हमारे कार्यकर्ताओं को गुमराह कर एवं दबाव देकर मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन्हें पुन जुड़वाने का कार्य करने के निर्देश भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त हुए है।और जानबूझकर नाम कटवाने वालों पर विधिसम्वत प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जानी है।
ज्ञापन में आगे बताया कि जैसी की जानकारी प्राप्त हुई है सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा अस्तित्वहीन और दिवंगत हो चुके मतदाताओं का नाम जुड़वाने की कोशिश किये जा रही है, जिस पर कड़ी नज़र रखते हुए इन पर तत्काल बीएलओ और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष निश्चित समय सीमा में कड़ी आपत्ति दर्ज कराई जानी है।
वहीं फार्म-7 के माध्यम से अस्तित्वहीन लोगों द्वारा अनाधिकृत अधिकारी के समक्ष आवेदन करके वर्ग विशेष (अजा, अजजा, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, गरीब मजदूर, किसान) को निशाना बनाकर आपत्ति दर्ज किये जाने की शिकायते मिल रही हैं ऐसे आपत्तिकर्ताओं की शिनाख्त कर एफ. आई. आर. दर्ज करना जरूरी है।

कांग्रेस ने दिए गए ज्ञापन में ये मांग की कि 2003 की उपनाम रहित मतदाता सूची होने के कारण वर्तमान की उपनाम-युक्त मतदाता सूची में मिसमैच एरर प्राप्त हो रहे है, ऐसे जारी नोटिस को तत्काल रद्द कराये जाने की मांग भी कांग्रेस पार्टी आपसे करती है।
प्रेषित पत्र द्वारजिला निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया गया कि मतदाता सूची पुनिरीक्षण के अंतिम प्रकाशन से पूर्व विलोपित किए गए नामों की सूची वार्डवार पी डी एफ के माध्यम से हमें उपलब्ध कराई जावे ताकि हम संतुष्ट हो सकें एवं सत्यापन के दौरान कांग्रेस पार्टी की न्यायोचित लोकतांत्रिक मांगों पर निर्वाचन कार्यालय पूरी गंभीरता के साथ हमें अवसर प्रदान करें ताकि फार्म-7 के दुरूपयोग से विलोपित हो रहे पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में पुनः दर्ज कराये जाने की दिशा में समुचित कार्यवाही समय पर पूर्ण हो सके। तद्संबंध में आपसे अपेक्षा है हमारे प्रेषित ज्ञापन पर हमें न्यायोचित उचित समय प्रदान करें। ताकि लोकतांत्रिक प्रणाली में हर मतदाता को उचित न्याय प्राप्त हो।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय दीपक पांडेय व अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष विकास ठेठवार, विकास शर्मा,संदीप अग्रवाल, दीपक मंडल,नारायण घोरे,आशीष चौबे,वसीम खान, वासुदेव प्रधान,आशीष शर्मा,सुनील आनंद,कौशिक भौमिक, भरत तिवारी,अभिषेक शर्मा,शब्बीर खान,मिर्जा अहमद,कमर अली खान,दिगंबर,प्रताप सिंह,गौरव साव,पूर्णानंद शर्मा,प्रमोद देवांगन,रितेश शर्मा,दीपक भट्ट, विजय जायसवाल,सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे



