Maha Shivratri 2026: कल है महाशिवरात्रि, जानें चार प्रहर की पूजा से लेकर पारण तक का शुभ मुहूर्त

Maha Shivratri 2026 महाशिवरात्रि को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। जिनमें से एक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शंकर शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। तो वहीं अन्य कथा ये बताती है कि इसी पावन दिन पर भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने के लिए विषपान किया था। जिसके बाद सभी देवताओं ने उनका तरह-तरह की चीजों से अभिषेक किया था। कहते हैं इन्हीं दो कारणों से इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
महाशिवरात्रि 2026 जल टाइम
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल कभी भी चढ़ाया जा सकता है। लेकिन अगर जल चढ़ाने के सबसे शुभ समय की बात करें तो वो 15 फरवरी 2026 की रात 12:09 से देर रात 01:01 बजे तक रहेगा।
शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के अन्य मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 05:17 AM से 06:08 AM
चर – सामान्य – 08:24 AM से 09:48 AM
लाभ – उन्नति – 09:48 AM से 11:11 AM
अमृत – सर्वोत्तम – 11:11 AM से 12:35 PM
शुभ – उत्तम – 01:59 PM से 03:23 PM
शुभ – उत्तम – 06:11 PM से 07:47 PM
अमृत – सर्वोत्तम – 07:47 PM से 09:23 PM
चर – सामान्य – 09:23 PM से 10:59 PM
लाभ – उन्नति – 02:11 AM से 03:47 AM, फरवरी 16
शुभ – उत्तम – 05:23 AM से 06:59 AM, फरवरी 16
शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही विधि (Shivling Par Jal Chadane Ki Vidhi)
Maha Shivratri 2026शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
फिर मशिवलिंग के सामने दीपक और धूप जलाएं।
पहले शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक करें।
इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें।
इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग और आक के फूल अर्पित करें।
साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें।
इसके बाद शिवजी की आरती करें और भोग लगाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)



