देश

IndiGo: IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप

IndiGo कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कहना कि कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो 6E3074 में बम की अफवाह मिली, जो सुबह 9:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से निकलने वाली थी। बम की अफवाह मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया।

 

कागज पर लिखा था धमकी भरा नोट

इंडिगो विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां विमान की पूरी तरह से जांच की गई। बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि विमान के अंदर बम है। इसके तुरंत बाद यात्रियों को एयरक्राफ्ट से उतार लिया गया। चेकिंग का काम अभी भी चल रहा है।

 

Read more Dharmatri Jawan Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; ट्रक और कार की जोरदार टक्कर से कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत

 

बरती जा रही सावधानी

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि पैसेंजर और एयरक्राफ्ट ऑपरेशन की सेफ्टी पक्का करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के हिसाब से सभी सावधानी के उपाय किए जा रहे हैं। फ्लाइट रोके जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button