रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : कल रायगढ़ दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जाने उनका मिनट 2 मिनट प्रोटोकॉल

Raigarh News :  रायगढ़, 13 फरवरी 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4:20 बजे सलियाटोली,जिला-जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और शाम 5:00 बजे लाल मैदान डिग्री कॉलेज रायगढ़ पहुंचेंगे।

Read More: AI Spam Call Detection: TRAI का बड़ा कदम; अब फ्रॉड कॉल पर होगी AI की पैनी नजर, फर्जी कॉल्स की होगी छुट्टी

मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5:10 बजे कॉलेज परिसर से कार द्वारा अष्टभुजी महालक्ष्मी मंदिर रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। शाम 5:20 बजे मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। शाम 5:35 बजे वे मंदिर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5:45 बजे ग्राम कोतरलिया, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:55 बजे कोतरलिया से प्रस्थान कर वे शाम 6:05 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button