बिजनेस

Indian Passport Rank 2026: ग्लोबल रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट ने लगाई छलांग; रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग, अब इतने देशों में वीजा फ्री एंट्री

Indian Passport Rank 2026 दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट की स्थिति बताने वाले हेनले ने अपनी नई रैंकिंग जारी की है। लिस्ट के हिसाब से इस साल भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ गई है। भारत का पासपोर्ट ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वीं पोजीशन पर पहुंच गया है। यह पिछले साल के 85वें नंबर से 10 पायदान की शानदार छलांग है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर अब बिना पहले से वीजा लिए 56 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं।

 

पासपोर्ट रैंकिंग किसी देश की दुनिया में स्थिति को भी दिखाती है

 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पासपोर्ट को उन डेस्टिनेशन की संख्या के आधार पर रैंक करता है, जहां उनके पासपोर्ट होल्डर बिना पहले से वीजा लिए जा सकते हैं। पासपोर्ट की ऊंची रैंक उस देश के नागरिकों के लिए आसान इंटरनेशनल ट्रैवल को दिखाती है। इस लिस्ट रैंकिंग में हालिया गिरावट के बाद भारत की रिकवरी हुई है। 2024 में भारत 80वें नंबर पर था और फिर 85वें नंबर तक पहुंच गया था।

 

2006 में थी सबसे अच्छी पोजीशन

भारतीय पासपोर्ट ने ताजा रैंकिंग में काफी सुधार किया है। हालांकि भारत अपनी सबसे ऊंची पोजीशन से दूर है। भारत के पासपोर्ट की इस लिस्ट में सबसे अच्छी रैंकिंग 71 रही है। यह रैकिंग भारत ने साल 2006 में हासिल की थी। इसके बाद भारतीय पासपोर्ट की रैकिंग 80 के आसपास घूमती रही है।

 

 

एक्सपर्ट का कहना है कि भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग उसकी बढ़ती हुई ताकत को दिखाती है। यह इस बात का संकेत है कि देश को अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक जिम्मेदार और प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इससे भारतीय नागरिकों को विश्व में अपनी स्थिति का लाभ मिल रहा है।

 

भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा फ्री देश

भारत के पासपोर्ट पर वीजा फ्री एंट्री देने वाल देशों में अंगोला, बारबाडोस, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, डोमिनिका, फिजी, ग्रेनाडा, हैती, जमैका, कजाकिस्तान, केन्या, किरिबाती, मकाओ, मलेशिया, मॉरिशस, माइक्रोनेशिया, मोंटसेराट, नेपाल, फिलीपींस, रवांडा, सेनेगल, सेशेल्स, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट, थाईलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और वानुअतु हैं।

 

 

भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल देने वाले देशों में अल्बानिया, कंबोडिया, केप वर्डे आइलैंड्स, कोमोरो आइलैंड्स, जिबूती, इथियोपिया, गिनी-बिसाऊ, इंडोनेशिया, जॉर्डन, लाओस, मेडागास्कर, मालदीव, मार्शल आइलैंड्स, मंगोलिया, मोजाम्बिक, म्यांमार, नियू, पलाऊ आइलैंड्स, कतर, समोआ, सिएरा लियोन, श्रीलंका, सेंट लूसिया, तंजानिया, तिमोर-लेस्ते, तुवालु और जिम्बाब्वे हैं।

 

 

लिस्ट में टॉप पर सिंगापुर

हेनले के नए इंडेक्स की बात की जाए तो इसमें सिंगापुर पहले नंबर पर है। सिंगापुर का पासपोर्ट 192 डेस्टिनेशन में वीजा फ्री पहुंच देता है। जापान और साउथ कोरिया के पासपोर्ट से 187 देशों में वीजा के बिना एंट्री मिलती है। ये दोनों देश इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। स्वीडन और यूनाइटेड अरब अमीरात तीसरे नंबर पर हैं। इनके पासपोर्ट से 186 देशों में एंट्री मिलती है।

 

फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट पर बिना के वीजा के 185 देशों में एंट्री मिल जाती है। इसके बाद लिस्ट में ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा और पुर्तगाल पांचवें नंबर पर आते हैं। इन सभी देशों के पासपोर्ट धारकों को 184 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। इस लिस्ट में शीर्ष 10 देशों में ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा और न्यूजीलैंड का नाम है।

 

 

read more Raigarh News : खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद

Indian Passport Rank 2026रिजवान, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका करीब 10 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) कवर कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है।… और पढ़ें

Related Articles

Back to top button