Tomorrow Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट
Tomorrow Bank Holiday: कल शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं? ये सवाल हर शनिवार के आने से पहले लोगों के मन में आता है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों को छुट्टी देता है। इस दोनों दिन बैंकों में कोई काम नहीं होता है। सरल शब्दों में कहें, तो इन दोनों दिन बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में कल भी शनिवार है, तो लोगों के मन में ये सवाल फिर से आ गया है। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
क्या कल बैंक बंद रहेंगे?
कल यानी 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार है। इसलिए कल देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो उसे आज ही निपटा लें। अगर आज संभव नहीं है, तो आपको सोमवार तक का इंतजार करना होगा।
फरवरी में अब कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?
| क्रम संख्या | दिनांक | सप्ताह का दिन | छुट्टी का कारण | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 4 | 15 फरवरी | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | देशभर में |
| 5 | 18 फरवरी | बुधवार | लोसर | गंगटोक (सिक्किम) |
| 6 | 19 फरवरी | गुरुवार | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | मुंबई, नागपुर, बेलापुर (महाराष्ट्र) |
| 7 | 20 फरवरी | शुक्रवार | राज्य स्थापना दिवस | आइजोल (मिजोरम), इंफाल (मणिपुर) |
| 8 | 22 फरवरी | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | देशभर में |
| 9 | 28 फरवरी | शनिवार | चौथा शनिवार | देशभर में |
बैंक बंद होने के बाद भी नहीं रुकेगा काम
Tomorrow Bank Holidayअगर आप बैंक बंद होने की वजह से परेशान हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। दरअसल बैंक के बंद होने के बाद भी आपके ज्यादातर काम बन जाएंगे। अगर आपको कैश निकालने की जरूरत है, तो आप ATM से दिन रात कभी भी पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी को पैसे भेजने है, तो आप UPI की मदद से भेज सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपके पास कैश है, तो आप बैंकों के बाहर लगी डिपॉजिट मशीन से जमा कर सकते हैं।
read more Toll Tax: आंशिक रूप से चालू एक्सप्रेसवे पर घटाया Toll, 15 फरवरी से नया नियम लागू
बैंक की क्या-क्या सेवाएं रहेंगी चालू?
ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग
NEFT व RTGS सेवाएं (निर्धारित समय अनुसार)
ATM से कैश निकासी
कार्ड ट्रांजैक्शन
चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और अकाउंट से जुड़ी ऑनलाइन रिक्वेस्ट
ग्राहकों के लिए जरूरी एडवाइजरी

