बिजनेस

Indian railway: 1 मार्च से पूरी तरह बदल जाएगा टिकट बुकिंग का सिस्टम, जानिए अब कैसे करें टिकट बुक

Indian railway भारतीय रेलवे ने डिजिटल टिकटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला UTS ऐप 1 मार्च से काम करना बंद कर देगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अब नई सुपर ऐप RailOne का इस्तेमाल करें।

 

1 मार्च से बदलेगा रेलव

अगर आप ट्रेन का जनरल टिकट मोबाइल से बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे 1 मार्च से UTS (Unreserved Ticketing System) ऐप को बंद करने जा रही है। यानी अब जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए यात्रियों को नई सुपर ऐप RailOne का सहारा लेना होगा। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं देने के मकसद से किया जा रहा है।

 

UTS ऐप होगा फेज आउट, RailOne बनेगा नया प्लेटफॉर्म

UTS ऐप के जरिए यात्री अब तक जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट ऑनलाइन खरीद सकते थे। लेकिन 1 मार्च के बाद यह ऐप काम नहीं करेगा। इसकी जगह RailOne ऐप लेगी, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। RailOne को रेलवे का ‘वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म’ बताया जा रहा है।

 

Read more Chhattisgarh IT Raid: बिलासपुर-जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की छापेमारी; फिल ग्रुप और तिरुपति मिनरल्स सहित कई ठिकानों पर दबिश

 

RailOne में मिलेंगी कई इंटीग्रेटेड सेवाएं

RailOne ऐप सिर्फ जनरल टिकट तक सीमित नहीं है। इसमें रिजर्व टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, कोच पोजिशन, प्लेटफॉर्म जानकारी और पीएनआर स्टेटस जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं। इसके अलावा IRCTC Rail Connect, NTES, Rail Madad और फूड ऑन ट्रैक जैसी सेवाएं भी इस ऐप में इंटीग्रेट की गई हैं। यानी अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

 

UTS के R-Wallet का क्या होगा?

रेलवे ने साफ किया है कि यात्रियों के UTS ऐप के R-Wallet में मौजूद बैलेंस बेकार नहीं जाएगा। यात्री उसी लॉगइन आईडी और पासवर्ड से RailOne में साइन इन कर सकते हैं और अपने वॉलेट बैलेंस का उपयोग कर पाएंगे। पेमेंट के लिए यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और आर-वॉलेट जैसे डिजिटल विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

 

जनरल टिकट पर 3% का डिस्काउंट

RailOne ऐप को बढ़ावा देने के लिए रेलवे फिलहाल जनरल टिकट पर 3% की छूट दे रही है। यह डिस्काउंट तभी मिलेगा जब भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक वैध रहेगा।

 

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

Indian railwayरेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय रहते RailOne ऐप डाउनलोड कर लें और उसमें लॉगइन कर अपनी प्रोफाइल सेट कर लें। ताकि 1 मार्च के बाद टिकट बुकिंग में कोई परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button