छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Bharat Mala Scam: भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में EOW-ACB का बड़ा एक्शन, फरार तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार

CG Bharat Mala Scam: भारत माला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ACB/EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो राजस्व अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन तहसीलदार अभनपुर शशिकांत कुर्रे और तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा लखेश्वर प्रसाद किरण शामिल हैं।

 

जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान एजेंसी ने मामले में विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजते हुए 20 फरवरी तक ACB/EOW को सौंप दिया है।

 

read more Today Cg News: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना : लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

 

CG Bharat Mala Scamबता दें कि भारत माला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर जांच जारी है। इसी सिलसिले में दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कार्रवाई की गई। रिमांड अवधि के दौरान जांच एजेंसी दोनों से गहन पूछताछ करेगी और दस्तावेजों समेत अन्य साक्ष्यों का मिलान करेगी। सूत्रों के अनुसार, मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button