देश

Nepal Bus Accident: बड़ा हादसा; नदी में गिरी सवारियों से भरी बस; 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल

Nepal Bus Accident भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मध्य नेपाल में मंगलवार को एक यात्री बस नदी में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक की जानकारी के मुताबिक आठ अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस की टीम अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। फिलहाल 12 मृतकों में से 10 लोगों की पहचान कर ली गई है।

 

सुबह 11 बजे हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक बस काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही थी। इसी दौरान बागमती प्रांत के रामेछाप नगरपालिका में बस हादसे का शिकार हो गई और तामाकोशी नदी में गिर गई। तामाकोशी, नेपाल की राजधानी काठमांडू से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। ‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, मंथली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केशव सिंह धामी ने बताया कि मृत 12 यात्रियों में से 10 की पहचान कर ली गई है।

 

Read more Chhatisgarh News: माँ दंतेश्वरी को साक्षी मानकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में 191 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

 

घायलों का इलाज जारी

Nepal Bus Accidentरामेछाप के पुलिस निरीक्षक राजन प्रसाद तिमिल्सिना ने कहा कि इस बस हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार खुरकोट स्थित जीवन अस्पताल और मंथली अस्पताल में किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों, सुरक्षाकर्मियों और बचाव दलों ने दुर्घटनास्थल से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान अभी जारी है। प्रशासन ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button