खेल

T20 World Cup 2026 India Team: BCCI का बड़ा फैसला, भारत-पाक मैच में खिलाड़ियों के लिए लागू होगा सख्त नियम, जानें क्या है नया फरमान

T20 World Cup 2026 India Team: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले BCCI का बड़ा फैसला समाने आया है। BCCI ने स्पष्ट किया है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पत्नी, मंगेतर या किसी परिवार के सदस्य के साथ रहने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने कहा है कि यह नीति 45 दिनों से अधिक दौरे पर लागू होती है जिसमें खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ अधिकतम 14 दिन तक ही समय बिताने की अनुमति दी जाती है।

 

T20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की पत्नियों पर बैन! 

T20 World Cup 2026 India Team: एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट ने BCCI से अनुमति मांगी थी कि क्या खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यात्रा और रहने की सुविधा ले सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया और कहा कि टीम के साथ परिवार नहीं रहेंगे। हालांकि अगर खिलाड़ी चाहें तो वे अलग से निजी व्यवस्था कर सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले भारत में खेलेगी जबकि एक मुकाबला कोलंबो, श्रीलंका में होगा। इससे पहले खेली गई कई द्विपक्षीय सीरीज में भी खिलाड़ियों को टीम के साथ परिवार के रहने की अनुमति नहीं थी। BCCI ने वही नीति अब T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी लागू रखी है।

 

BCCI का सख्त फैसला, फैमिली साथ नहीं रहेगी 

T20 World Cup 2026 India Team: बताया जा रहा है कि साल 2025 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बोर्ड ने दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसमें खिलाड़ियों को परिवार को साथ रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन कुछ खिलाड़ियों द्वारा इसका दुरुपयोग करने और अनौपचारिक टीम बैठकों में शामिल न होने की शिकायतें मिलने के बाद BCCI ने पुरानी नीति पर लौटने का फैसला किया। BCCI का कहना है कि यह कदम टीम की प्रोफेशनल डिसिप्लिन और फोकस बनाए रखने के लिए जरूरी है।

 

यह भी पढ़ेंLok Sabha Spekar OM Birla: लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: इस पर 118 सांसदों ने किया दस्तखत

 

 

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ रहने की अनुमति कब तक होगी?

T20 World Cup 2026 India Team: BCCI की नई नीति के अनुसार, 45 दिनों से अधिक दौरे पर खिलाड़ियों को परिवार के साथ अधिकतम 14 दिन तक ही समय बिताने की अनुमति होगी। उसके बाद खिलाड़ी टीम के साथ रहेंगे लेकिन परिवार के सदस्य टीम के साथ नहीं रह सकते।

 

Related Articles

Back to top button