Latest Cg News: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह 10 फरवरी को

Latest Cg News: उत्तर बस्तर कांकेर, 09 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत जिले के 251 बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। गोविन्दपुर के शहीद शिवकुमार मंडावी खेल मैदान में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग होंगे तथा अध्यक्षता विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम के द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अंतागढ़ श्री विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मंडावी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष कांकेर श्रीमती पूर्णिमा काव़ड़े, नगरपालिका कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष कांकेर श्रीमती तारूणी ठाकुर, श्री महेश जैन, जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास के सभापति श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा, श्री सतीष लाटिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुलोचना मेश्राम और ग्राम पंचायत गोविन्दपुर के सरपंच श्री दीपक मंडावी मौजूद रहेंगे।



