Rashifal For Today: सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है, पढ़े 9 फरवरी का राशिफल

Rashifal For Today
आज सोमवार, 09 फरवरी है। चंद्रमा आज तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में संचरण करेंगे, वहीं आज कालाष्टमी भी है। आज के दिन कई तरह के योगों का निर्माण होगा। जिससे कई राशि वालों के दिन अच्छा तो कुछ के लिए परेशानियों से बीतेगा। मेष राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। सिंह राशि वालों को आज संभलकर रहना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह पढ़ाई को लेकर अच्छी सलाह दे सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी माताजी के सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें, क्योंकि उनके कोई पुरानी बीमारियों उभरेगी, जिसको लेकर आपको भागदौड़ बनी रहेगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी का बुलवा आने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट में मिल सकता है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल नहीं दिखानी है, नहीं तो इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। आस पड़ोस में आप किसी बात भी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह बेवजह कानूनी हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को एक नई पहचान मिलेगी।
तुला राशि
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं, लेकिन आपने यदि किसी से धन को लेकर कोई वादा किया है, तो ऐसा पूरा करने में आपको समस्या आ सकती है। बिजनेस को लेकर आप किसी से पार्टनरशिप करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आस पड़ोस में आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना होगा। राजनीति में आपकी अच्छी छाप रहेगी और आपके दिए गए सुझाव लोगों को खूब पसंद आएंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जिससे आप काम करने में दिन-रात मेहनत करेंगे। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। कोई पारिवारिक मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। किसी नई प्रॉपर्टी की आप खरीदारी करने की योजना बनाएंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएंगे, जिससे आपका कंसंट्रेशन भी मजबूत रहेगा। आपको अपने मित्रों का भी पूरा साथ मिलेगा। किसी नई नौकरी की लिए आपको बुलावा आ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मीन राशि
आज आपको काम अधिक रहने से थकान का अनुभव होगा। आपकी कोई समस्या आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती हैं और परिवार में भी आपका अपने सदस्यों से बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है, इसलिए आप किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत ना करें। आपको अपने स्वभाव में नरमी लाने की आवश्यकता है और वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा।


