Cheapest Home Loan: घर खरीदने की है प्लानिंग? ये 5 बैंक दे रहे सबसे सस्ता होम लोन, यहां देखें लिस्ट
Cheapest Home Loan घर खरीदने का सपना हर भारतीय का होता है, लेकिन इस सपने और हकीकत के बीच सबसे बड़ी दीवार होती है होम लोन की ब्याज दरें। जब भी हम घर लेने का मन बनाते हैं, सबसे पहला ख्याल सरकारी बैंकों का आता है। थोड़ी सी ज्यादा दर का मतलब है सालों तक ज्यादा EMI और लाखों रुपये एक्स्ट्रा भुगतान। यही वजह है कि जब बात होम लोन की आती है, तो ज्यादातर मिडिल क्लास परिवारों का भरोसा आज भी सरकारी बैंकों पर ही होता है। पारदर्शिता, कम चार्ज और भरोसेमंद सिस्टम के कारण पब्लिक सेक्टर बैंक पहली पसंद बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि सबसे सस्ता होम लोन कौन-सा सरकारी बैंक दे रहा है?
सरकारी बैंकों की होम लोन ब्याज दरों की तुलना
हालिया आंकड़ों के अनुसार, कुछ सरकारी बैंक 7% के आसपास होम लोन ऑफर कर रहे हैं, जो मौजूदा बाजार परिस्थितियों में काफी अट्रैक्टिव माने जा रहे हैं। नीचे देखें पूरी लिस्ट
| बैंक का नाम | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| बैंक ऑफ इंडिया | 7.10% |
| केनरा बैंक | 7.15% |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.20% |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 7.25% |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 7.30% |
बैंक ऑफ इंडिया ने मारी बाजी
सरकारी बैंक क्यों हैं बेहतर ऑप्शन?
लोन लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान



