IPO News: इस हफ्ते 3 नई कंपनियां का IPO होगा लॉन्च, 28 रुपये GMP वाला IPO बना चर्चा का केंद्र, कहीं आप बड़ा मौका से तो नहीं चूक रहे?
IPO News शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह कुल तीन कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें से दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से जुड़ी हैं, जबकि एक कंपनी एसएमई सेगमेंट में अपना आईपीओ ला रही है। अलग-अलग सेगमेंट होने के कारण निवेशकों के पास अपनी रणनीति के अनुसार निवेश करने के कई विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन तीनों आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी।
Aye Finance IPO
Aye Finance कंपनी के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट में आ रहा है। इस IPO का कुल साइज 1,010 करोड़ रुपये रखा गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 5.50 करोड़ नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी करेगी, वहीं, 2.33 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। निवेशक इस आईपीओ में 9 फरवरी से 11 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 122 रुपये से 129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने एक लॉट में 116 शेयर रखे हैं, जिसके हिसाब से न्यूनतम निवेश करीब 14,964 रुपये का होगा। फिलहाल ग्रे मार्केट में यह आईपीओ बिना किसी प्रीमियम यानी 0 रुपये GMP पर ट्रेड कर रहा है।
Marushika Technology IPO
Marushika Technology का आईपीओ एसएमई सेगमेंट में आ रहा है। यह आईपीओ 12 फरवरी को खुलेगा और 17 फरवरी तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 111 रुपये से 117 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
इस आईपीओ का लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। हालांकि, रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसका मतलब है कि एसएमई निवेशकों को इसमें अपेक्षाकृत ज्यादा रकम लगाना होगा।
Fractal Analytics IPO
Fractal Analytics कंपनी का आईपीओ भी मेनबोर्ड सेगमेंट में आ रहा है और इसका साइज सबसे बड़ा है। इस आईपीओ का कुल आकार 2,833.90 करोड़ रुपये रखा गया है। कंपनी 1.14 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जबकि 2.01 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे।
IPO Newsयह आईपीओ 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी तक निवेश किया जा सकेगा। इसका प्राइस बैंड 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने एक लॉट में 16 शेयर रखे हैं, जिससे न्यूनतम निवेश करीब 14,400 रुपये होगा। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ फिलहाल 29 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जिससे निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।



