Ghaziabad Railway Station Fire: रेलवे स्टेशन के वुडन रूम में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Ghaziabad Railway Station Fire: दिल्ली से सटे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आग लग गई है। यह अग्निकांड प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ है। Ghaziabad Railway Station के प्लेटफॉर्म 1 के स्टेयर्स के नीचे बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में आग लगी है। हालांकि, फायर टेंडर के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अफरातफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि आग इलेक्ट्रिक पैनल रूम तक ही फैली और उसे तुरंत बुझा दिया गया।
पैनल रूम में दिखी आग की लपटें
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी आग में दिख रहा है कि आग पूरे इलेक्ट्रिक पैनल रूम में फैल गई। आग ने खिड़की और दरवाजों को जला दिया। आग की लपटें उससे बाहर आने लगी। हालांकि, आग को देख रेलवे कर्मचारी अलर्ट हो गए। सावधानी दिखाते हुए आग को बुझा दिया गया। दिलचस्प रहा कि फायर ब्रिगेड की टीम आने से पहले आग बुझ गई।
रेलवे स्टेशन पर सामान्य है आवागमन
फिलहाल, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों का आवागमन सामान्य है। वहां से ट्रेनें आ रही हैं और लोग उसमें बैठकर जा रहे हैं। आग लगने की घटना से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इसकी चपेट में कोई भी शख्स नहीं आया है। आग लगते ही उसे बुझा लिया गया और अधिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने की वजह से स्टेयर्स और उसके आसपास काफी धुआं फैल गया था।
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग का कारण
अभी इस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अग्निकांड की जांच के बाद ही आग की असली वजह पता लग पाएगी। यात्रियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात की गई है। फिलहाल, रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य है।
read more IND vs USA: भारत ने USA को 29 रनों से हराया, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पहली जीत
पश्चिमी यूपी से दिल्ली को जोड़ने का मुख्य जरिया
Ghaziabad Railway Station Fireजान लें कि गाजियाबाद यूपी की पश्चिमी सीमा पर स्थित जिला है। यह दिल्ली से लगा हुआ है और एनसीआर के क्षेत्र में पड़ता है। गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन, जंक्शन है। दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन होने के कारण यह पश्चिमी यूपी को दिल्ली से जोड़ने का मुख्य जरिया है। यहां से हर दिन करीब 300-400 ट्रेनें गुजरती हैं, जिसमें से ज्यादातर यहां रुकती भी हैं।



