Trump Tariff: भारत को बड़ी राहत, रूसी तेल पर US ने भारत पर लगा 25% टैरिफ हटाया, अब केवल 18% रहेगी रेसिप्रोकल टैरिफ की दर

Trump Tariff अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मामले में अहम कदम उठाए हैं और रूस से सीधे या किसी दूसरे माध्यम से तेल खरीदना बंद करने का वादा किया है।
शुक्रवार को जारी एक कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यकारी आदेश 14066 से जुड़े राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने में भारत की कोशिशों के बारे में नई जानकारी और सुझाव मिले हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने रूस से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से तेल आयात बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है।
यह भी पढ़ें | BMC Mayor: BMC में BJP की रितु तावड़े होंगी मेयर, शिवसेना शिंदे को मिला डिप्टी मेयर पद
साथ ही भारत ने यह भी कहा है कि वह अमेरिका से ऊर्जा से जुड़े उत्पाद खरीदेगा। इसके अलावा भारत और अमेरिका ने हाल ही में अगले 10 वर्षों तक रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा पर सहमति भी जताई है।
यह भी पढ़ें | Raigarh News: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर बैंक सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच, जिलेभर में चला औचक अभियान
Trump Tariffट्रंप ने आगे कहा कि मिली जानकारी और सुझावों पर विचार करने के बाद उन्होंने यह तय किया है कि भारत ने राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने और राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और आर्थिक मामलों में अमेरिका के साथ बेहतर तालमेल बनाने के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी वजह से उन्होंने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर लगाए गए अतिरिक्त मूल्य आधारित टैरिफ को खत्म करने का फैसला लिया है।



