BMC Mayor: BMC में BJP की रितु तावड़े होंगी मेयर, शिवसेना शिंदे को मिला डिप्टी मेयर पद

BMC Mayor मुम्बई नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय हो चुके हैं। अब सिर्फ औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं। यहां मेयर बीजेपी का चुना जाना है और पार्टी ने इस पद के लिए रीतू तावड़े का नाम चुन लिया है। वह जल्द ही मेयर पद के लिए नामांकन करेंगी। इससे पहले ही बीएमसी में बीजेपी के पार्षद पहुंच रहें हैं। यहां पहली बार बीजेपी का मेयर बनने वाला है, इसलिए बीएमसी के बीजेपी कार्यालय में 10 पंडितों को बुलाया गया है। मेयर के नाम के ऐलान के पहले वेद मंत्रों का उच्चारण हुआ और शंखनाद किया गया।

भाजपा की ओर से रीतू तावड़े महापौर पद के लिए जल्द ही नामांकन भरेंगी। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना की ओर से संजय घाड़ी नामांकन भरेंगे। उनका उप महापौर का पद सवा वर्ष के लिए रहेगा।
कौन हैं रीतू तावड़े?
BMC Mayorरीतु तावड़े घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। वह पहले बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और नागरिक मुद्दों को कुशलता से सुलझाने के लिए जाना जाता है। मराठा समुदाय से होने के बावजूद, उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। उन्होंने 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद से पार्टी में लगातार उनका कद मजबूत हुआ है। रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं। वह 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीती थीं। 2017 में घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गई थीं। इसके बाद 2025 के चुनाव में वार्ड नंबर 132 से जीतीं। वह मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं। उन्हें मेयर पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था।



