Honda Shine: नए ग्राफिक्स और प्रीमियम लुक के साथ Honda Shine 125 Limited Edition लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honda Shine होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक शाइन 125 का लिमिटेड एडिशन पेश किया है। यह नया वर्जन प्रीमियम लुक, आधुनिक फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उतारा गया है।
लॉन्च और कीमत की जानकारी
होंडा शाइन 125 लिमिटेड एडिशन को कंपनी ने डिस्क वेरिएंट के आधार पर तैयार किया है। यह बाइक ड्रम और डिस्क, दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। ड्रम वेरिएंट की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 84,493 रुपये रखी गई है, जबकि डिस्क वेरिएंट की कीमत 89,245 रुपये तय की गई है। खास बात यह है कि यह लिमिटेड एडिशन स्टैंडर्ड डिस्क मॉडल से केवल 1,000 रुपये महंगा है, जिससे यह ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन जाता है।
डिजाइन में क्या है नया
लिमिटेड एडिशन शाइन 125 में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिलता है। फ्यूल टैंक पर दिए गए Shine ग्राफिक्स को नया और ज्यादा बोल्ड लुक दिया गया है। बाइक में पाइराइट ब्राउन कलर के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो बॉडी कलर के साथ बेहतर कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं और इसे अलग पहचान देते हैं। हेडलाइट के चारों ओर क्रोम फिनिश, साइड पैनल और एग्जॉस्ट (silencer) कवर पर क्रोम टच पहले की तरह बरकरार रखा गया है। यह लिमिटेड एडिशन पर्ल सायरन ब्लू (Pearl Siren Blue) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
होंडा शाइन 125 लिमिटेड एडिशन में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर
होंडा शाइन 125 लिमिटेड एडिशन में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड और OBD2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। यह इंजन 10.63hp की पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो शहर और हाईवे दोनों पर स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है। बाइक में होंडा का आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी शामिल है, जो ट्रैफिक में बाइक को खड़े रहने पर अपने आप बंद कर देता है और थ्रॉटल घुमाते ही दोबारा स्टार्ट हो जाता है, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर होती है।
ये भी पढ़ें – Friday OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर रिलीज़ हुईं ये 7 नई फिल्में और वेब सीरीज़, यहां देखें लिस्ट
हार्डवेयर और सेफ्टी
कम्फर्टेबल राइड के लिए शाइन 125 में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। बाइक में 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिन पर आगे 80-सेक्शन और पीछे चौड़ा 90-सेक्शन ट्यूबलेस टायर लगाया गया है, जिससे स्टेबिलिटी बेहतर होती है। ब्रेकिंग के लिए डिस्क वेरिएंट में 240mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और ड्रम वेरिएंट में 130mm फ्रंट ड्रम ब्रेक दिया गया है। दोनों वेरिएंट में 130mm रियर ड्रम ब्रेक के साथ CBS (Combined Braking System) मौजूद है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Honda Shineहोंडा शाइन 125 लिमिटेड एडिशन में अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इस डिस्प्ले पर स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, फ्यूल गेज, गियर पोजिशन इंडिकेटर, रियल टाइम फ्यूल इकॉनमी, डिस्टेंस टू एम्प्टी और पावर मोड इंडिकेटर की जानकारी मिलती है। इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे आधुनिक फीचर्स भी जोड़े गए हैं। बाइक में साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है।
125cc कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में होंडा शाइन 125 लिमिटेड एडिशन का मुकाबला हीरो ग्लैमर एक्सटेक (Hero Glamour Xtec), हीरो सुपर स्प्लेंडर और टीवीएस रेडर (TVS Raider) जैसी बाइक्स से होगा



