मनोरंजन

Friday OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर रिलीज़ हुईं ये 7 नई फिल्में और वेब सीरीज़, यहां देखें लिस्ट

Friday OTT Releases: अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और अच्छा देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज यानी 6 फरवरी 2026 आपके लिए खास है। इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज होने जा रही हैं। प्रभास की फैंटेसी हॉरर कॉमेडी The Raja Saab से लेकर कपिल शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी Kis Kisko Pyaar Karoon 2 और स्पैनिश एक्शन थ्रिलर तक, इस लिस्ट में हर जॉनर की फिल्म शामिल हैं। आइए जानते हैं इस इस हफ्ते रिलीज हो रही लिस्ट

 

1. Jazz City – SonyLIV

SonyLIV पर Jazz City आज रिलीज होने जा रही है। यह 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनी बंगाली हिस्टोरिकल थ्रिलर सीरीज है। जो एक जुगाड़ू युवक जिमी (आरिफिन शुवू) की कहानी बताती है। अतीत से भागते हुए जिमी खुद को अंतरराष्ट्रीय जासूसी और सत्ता की खतरनाक साज़िशों में फंसा पाता है। इस सीरीज के 10 एपिसोड है जो कोलकाता के एक सीक्रेट अंडरग्राउंड जैज़ क्लब में आगे बढ़ती है, जहां संगीत क्रांति की आवाज़ बन जाता है।

 

read more IND vs ENG: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…

 

2. Salvador – Netflix

Netflix पर रिलीज होने जा रही Salvador एक स्पैनिश लैंगुएज की एक्शन थ्रिलर एक एंबुलेंस ड्राइवर सल्वाडोर अग्विरे (लुईस तोसार) की कहानी है। जिसमें उसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब उसे पता चलता है कि उसकी बेटी एक नियो-नाज़ी ग्रुप से जुड़ गई है। बेटी को बचाने के चक्कर में और सच्चाई जानने के लिए सल्वाडोर नफरत और हिंसा की खतरनाक दुनिया में कदम रखता है।

 

3. Shabad: Reet Aur Riwaaz – ZEE5

ZEE5 पर Shabad: Reet Aur Riwaaz रिलीज होने जा रही है। यह कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा एक हकलाने वाले किशोर घुप्पी की कहानी है, जो फुटबॉलर बनना चाहता है। जहां उसके पिता चाहते हैं कि वह उनकी तरह रागी सिंगर बने। इस सीरीज में बाप और बेटे के रिश्ते, परंपराओं और सपनों के टकराव को बेहद इमोशनल अंदाज में पेश किया है।

 

4. The Raja Saab – JioHotstar

JioHotstar पर The Raja Saab प्रभास स्टारर की यह तेलुगु फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म राजू की कहानी है। जो अपने लापता दादा कनकराजू (संजय दत्त) को खोजने निकलता है। लेकिन कहानी तब डरावनी मोड़ ले लेती है, जब उसे पता चलता है कि उसके दादा जंगल के बीच एक भूतिया हवेली में रहते हैं। क्या राजू इस रहस्यमयी हवेली के जाल से निकल पाएगा? यह तो आपको देखने में भी समझ आएगा।

 

5. Queen of Chess – Netflix

Netflix पर आने वाली Queen of Chess प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री है। जो शतरंज की दुनिया की दिग्गज खिलाड़ी जूडिट पोलगार की जिंदगी पर आधारित है। वह दुनिया की टॉप-10 रैंकिंग में पहुंचने वाली इकलौती महिला शतरंज खिलाड़ी रही हैं। इस फिल्म में उनके संघर्ष, उपलब्धियों और गैरी कास्पारोव के साथ उनकी ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता को दिखाया गया है।

 

6. Kis Kisko Pyaar Karoon 2 – JioHotstar

JioHotstar पर कपिल शर्मा की Kis Kisko Pyaar Karoon 2 रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मोहन शर्मा की कहानी है, जो अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड के पिता को खुश करने के लिए धर्म बदल लेता है। लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि वह तीन अलग-अलग धर्मों की महिलाओं से शादी कर बैठता है। इसके बाद शुरू होता है जबरदस्त कॉमेडी और अफरा-तफरी, जो तब और बढ़ जाती है जब पुलिस इन फर्जी शादियों की जांच शुरू करती है।

 

7. Finding Harmony: A King’s Vision – Amazon Prime Video

Friday OTT ReleasesAmazon Prime Video पर Finding Harmony: A King’s Vision आ रही है। अमेज़न प्राइम वीडियो की यह डॉक्यूमेंट्री किंग चार्ल्स तृतीय के पर्यावरण संरक्षण के विज़न पर केंद्रित है। केट विंसलेट की आवाज़ में नैरेटेड इस फिल्म में चार महाद्वीपों में चल रही पर्यावरणीय परियोजनाओं और मानव-प्रकृति संतुलन की सोच को दर्शाया गया है

Related Articles

Back to top button