बिजनेस

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के कीमतों में भारी गिरावट; खरीदने का है अच्छा मौका, चेक करें आज के रेट

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमत में आज भी गिरावट आई है. जिस तरह से सोना लगातार चढ़कर 1.80 लाख/10 ग्राम और चांदी 4.20 लाख रुपये/किलोग्राम पर पहुंच गया था, लोगों को उम्मीद नहीं थी कि वो इतनी तेजी से वापसी करेगा. सोना-चांदी जिस रफ्तार से चढ़ा, उसी तेजी से गिरने लगे हैं. हालांकि जिस तरह से सोने-चांदी की कीमत में वोलैटिलिटी बनी हुई है, उसने आम लोगों को ही नहीं बल्कि बाजार के बड़े-बड़े धुरंधर जानकारों की भविष्यवाणी के गलत साबित कर दिया है. हर दिन सोने-चांदी का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है.एक पल चढ़ता है तो दूसरे ही पल गिरने लग जाता है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि कब सोना चढ़ेगा तो कब गिरेगा ? किस कीमत पर सोने की खरीदारी करें, चांदी कितना गिरेगी ? इस आर्टिकल में जानिए कि किस कीमत पर एक्सपर्ट सोने-चांदी की खरीदारी की सलाह दे रहे हैं ?

 

सोने-चांदी की आज की कीमत  

 

सोने-चांदी की कीमत में आज भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 6 फरवरी को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज सर्राफा बाजार में चांदी 14 हजार के करीब गिरकर 2,41,184 रुपए प्रति किलो पर आ गई है. जो दिन में चांदी की कीमत में 45000 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है

 

 

अब तक कितना गिर चुकी चांदी, कितना गिरा सोना ?

 

अगर सोने-चांदी की कीमत की तुलना ऑल टाइम हाई से करें तो 29 जनवरी को गोल्ड अपने रिकॉर्ड हाई प्राइस 1,76,121 रुपये और चांदी 3.70 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. अगर इस कीमत से तुलना करें चांदी 1.60 लाख रुपए तक सस्ती और सोना 26000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. वहीं MCX पर चांदी अपने ऑल टाइम हाई वैल्यू 4.20 लाख रुपये से 2.41 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो की है.

 

अचानक क्यों गिरने लगा सोना-चांदी ?  

 

सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह मुनाफावसूली है. चूंकि सोने-चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी है. कमोडिटी एक्सपर्ट मनोज कुमार जैन मानते हैं कि सोने-चांदी की कीमत ओवरवॉल्ड स्थिति में थी. सोने-चांदी की कीमत ओवरवैल्यूड होने की वजह से अब उसमें प्रॉफिट बुकिंग हो रही है. जिस तेजी के साथ सोने-चांदी की कीमत हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, उसकी वजह से बड़े स्तर पर निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है. वहीं हाई वैल्यू की वजह से फिजिकल डिमांड कमजोर होने की वजह से इसकी कीमतों में गिरावट आई है. वहीं डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी को कमजोर कर दिया है.

 

किस भाव पर करें सोने-चांदी की खरीदारी ? 

 

Gold-Silver Rate Todayसोने-चांदी की कीमतों को लेकर हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर इसकी कीमतें कितनी गिरेंगी ? सोना-चांदी कितना सस्ता होगा या किस रेट पर सोना-चांदी खरीदना फायदे का सौदा रह सकता है. कमोडिटी एक्सपर्ट मनोज कुमार जैन की माने तो सोना-चांदी कितना गिरेगा या कितना उठेगा, कब गिरेगा या कब बढ़ जाएगा इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है. जिन लोगों के घरों में शादियां का फंक्शन है और उन्हें सोना-चांदी खरीदना है, वो इस वक्त खरीद सकते हैं. मनोज जैन के मुताबिक सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदना सही फैसला हो सकता है. हालांकि मनोज एसआईपी सिस्टम यानी किस्तों में खरीदारी की सलाह देते हैं. आपको अगर अगले एक-दो महीनों में सोना-चांदी खरीदना है तो आप थोड़ा-थोड़ा कर खरीदारी करने की सलाह देते हैं

 

 

 

Related Articles

Back to top button