AAP Leader Lucky Oberoi Murder: AAP नेता को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया

AAP Leader Lucky Oberoi Murder पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लक्की ओबेरॉय को मौत के घाट उतार दिया। लक्की के शरीर में 5 गोलियां लगीं। गोलीबारी के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में हमलावरों ने उनकी कार को भी गोलियों से छलनी कर दिया। कार के कांच टूट गए। पंजाब में इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियों की इसी तरीके से हत्या हो चुकी है। गायक सिद्धू मूसेवाला को भी इसी तरीके से कार के अंदर ही गोलियों से भून दिया गया था।
लक्की सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए गए थे। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर उन पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया। हमलावर ने थार में सवार होकर जा रहे लकी पर 7 से 8 गोलियां चलाई गई। जिसमें से कुछ गोलियां मृतक की छाती और सिर में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
Read more Repo Rate: आम आदमी को बड़ा झटका; RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, 5.25% पर रखा बरकार
लक्की की पत्नी ने लड़ा था निगम चुनाव
लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी। लक्की कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी है। इस बारे में जानकारी देते हुए आप नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने बताया कि वह हमारी ही पार्टी का नेता था और अभी पता चला कि उसके ऊपर कुछ राउंड फायर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर उनको सूचना मिली थी कि एक गाड़ी के ऊपर गोलियां चलाई गई है।
स्थानीय नेता थे लक्की
AAP Leader Lucky Oberoi Murderलक्की ओबेरॉय जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में रहते थे। वह आम आदमी पार्टी के युवा और स्थानीय स्तर के नेता के रूप में सक्रिय थे। वह कई सामाजिक/राजनीतिक मुद्दों पर काम करते थे। कई मामलों में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्होंने इलाके में अपनी पहचान बनाई थी। लक्की पर गोलियां चलाने वाले हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की तलाश में जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं



