रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh latest news: रायगढ़ में भयावह औद्योगिक हादसा: खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट, 9 महीने के मासूम सहित 8 मजदूर बुरी तरह झुलसे

Raigarh latest news छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खरसिया क्षेत्र स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को उस वक्त भीषण विस्फोट हो गया, जब प्लांट में पुराने टायरों को गलाने (रीसाइक्लिंग) की प्रक्रिया चल रही थी। अचानक हुए इस जोरदार ब्लास्ट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

विस्फोट की चपेट में आकर 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें महज 9 महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और प्लांट परिसर में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

 

विस्फोट इतना तेज कि आग और गर्म गैस ने मजदूरों को घेरा

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास मौजूद मजदूर आग और अत्यधिक गर्म गैस की चपेट में आ गए। कुछ मजदूरों के कपड़ों में तुरंत आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर घायलों को बाहर निकाला।

 

* 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे मजदूर, हालत नाजुक*

 

सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मासूम बच्चे की स्थिति को लेकर भी डॉक्टर विशेष निगरानी में रखे हुए हैं।

 

*टायर गलाने के दौरान बढ़ा दबाव या तकनीकी खामी बनी वजह?

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट में पुराने टायरों को गलाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक दबाव बढ़ने या तकनीकी गड़बड़ी के चलते विस्फोट हुआ। हालांकि, ब्लास्ट के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

reaf more Raigarh News: तमनार पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह, बोले— नशा अपराध की जड़, समाज की सहभागिता जरूरी

 

 

प्रशासन और पुलिस मौके पर, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू

Raigarh latest newsघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे प्लांट परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि प्लांट में तय सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, और कहीं लापरवाही तो हादसे की वजह नहीं बनी।

फिलहाल, मंगल कार्बन प्लांट में काम को रोक दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button