बिजनेस

IndiGo: IndiGo की 28 फरवरी तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

IndiGo पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। ईरान से जुड़े घटनाक्रम के बीच एयरलाइंस लगातार सतर्कता बरत रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा को प्रोयोरिटी देते हुए अपने ऑपरेशंस में बदलाव कर रही हैं। इसी कड़ी में इंडिगो ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे हजारों यात्रियों की ट्रैवल प्लानिंग प्रभावित हो सकती है।

 

चार इंटरनेशनल शहरों के लिए उड़ानें रद्द

इंडिगो ने सुरक्षा उपायों के तहत चार अंतरराष्ट्रीय शहरों त्बिलिसी (जॉर्जिया), अल्माटी (कजाकिस्तान), बाकू (अजरबैजान) और ताशकंद (उज्बेकिस्तान) के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स को 28 फरवरी 2026 तक रद्द करने का ऐलान किया है। एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सभी को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा अनुभव मिल सके।

 

Read more Raigarh News: 11 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 8 गांव के ग्रामीण, NTPC तिलाईपाली कोयला खदान के खिलाफ उबाल

 

यात्रियों को दिए ऑप्शन

इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट्स इस फैसले से प्रभावित हुई हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्प चुन सकते हैं या फिर पूरी राशि का रिफंड ले सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ताजा जानकारी और सहायता के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर नजर बनाए रखें।

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उड़ानें 28 फरवरी तक रद कर दी गई हैं।

 

इंडिगो ने एक्स पर लिखा, ‘ट्रैवल एडवाइजरी- ईरान के आसपास की स्थिति को देखते हुए, हमने अपने ग्राहकों और क्रू के लिए एक सुरक्षित और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किए हैं।’

 

इंडिगो ने आगे लिखा, ‘इन उपायों के तहत, इंडिगो की त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उड़ानें 28 फरवरी, 2026 तक रद कर दी गई हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्पों का पता लगाने या पूरा रिफंड पाने के लिए https://bit.ly/4rnkK5G पर जा सकते हैं।’

 

स्थिति पर लगातार नजर

एयरलाइन का कहना है कि मौजूदा हालात लगातार बदल रहे हैं और ऐसे में उसके ऑपरेशनल प्लान्स की नियमित समीक्षा की जा रही है। अगर भविष्य में फ्लाइट शेड्यूल में कोई और बदलाव होता है, तो उसकी जानकारी यात्रियों को तुरंत दी जाएगी।

 

यात्रियों से सहयोग की अपील

IndiGoइंडिगो ने इस असाधारण स्थिति में यात्रियों के धैर्य, समझदारी और भरोसे के लिए धन्यवाद भी कहा है। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी फैसले इसी को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button