देश

Kolkata Emergency Landing: तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट की इंजन में आग लगने से कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 236 यात्री

Kolkata Emergency Landing तुर्की एयरलाइंस का एक यात्री विमान एक बड़े हवाई हादसे से बाल-बाल बच गया.फ्लाइट में इंजन में आग लगने के बाद बुधवार (4 फरवरी) को फ्लाइट की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में 236 यात्री सवार थे. हालांकि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK 727 नेपाल के काठमांडू से तुर्की के इस्तांबुल के लिए रवाना हुई थी. जब विमान कोलकाता के हवाई क्षेत्र में था, तब पायलट ने देखा कि इंजन के एक हिस्से में आग लग गई है. स्थिति को गंभीर मानते हुए, पायलट ने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया.

सावधानी के साथ रनवे पर उतारा गया विमान
कोलकाता एटीसी से हरी झंडी मिलते ही विमान को बेहद सावधानी के साथ रनवे पर उतारा गया. फायर ब्रिगेड की टीम और आपातकालीन सेवाएं पहले से ही हवाई अड्डे पर तैयार थीं. विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया. फिलहाल विमान की मरम्मत का काम चल रहा है और यात्री हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे हैं. इस बात की जांच की जा रही है कि आग किसी यांत्रिक खराबी के कारण लगी थी या नहीं.

 

read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के 64 लाख से ज्यादा वोटर्स को चुनाव आयोग का नोटिस, 14 फरवरी तक नहीं किया ये काम तो कट जाएगा आपका नाम

 

उड़ान भरने के महज चार मिनट बाद लगी आग
टीआईए के महाप्रबंधक टेक नाथ सीताउला के अनुसार, यह घटना दोपहर 1:28 बजे विमान के उड़ान भरने के महज चार मिनट बाद घटी. टीटीएचवाई 727 नंबर वाले इस विमान में उड़ान भरने के तुरंत बाद दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि 225 यात्री सवार थे. इंजन में आग लगने की सूचना मिलते ही हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लगभग 15 मिनट के लिए पूरी तरह बंद कर दिया.

हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद किया गया
सीताउला ने कहा, ‘हमने तुरंत दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस सहित सभी आपातकालीन व्यवस्थाएं तैयार कर लीं और हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. हालांकि, तुर्की के चालक दल द्वारा विमान को कोलकाता की ओर मोड़ने के अपने निर्णय की सूचना देने के बाद, हमने अनुमति दे दी’.

Kolkata Emergency Landingउन्होंने कहा, ‘विमान कोलकाता में सुरक्षित रूप से उतर गया है और त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य हो गया है’. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल एयरलाइन द्वारा विमान की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button