India Post GDS 2026: ग्रामीण डाक सेवक के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, जाने लास्ट डेट, योग्यता से लेकर सबकुछ!
India Post GDS 2026:सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उन युवाओं के लिए जो केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुके हैं, एक महत्वपूर्ण जानकारी है। भारतीय डाक विभाग ने विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 14 फरवरी है, जबकि फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से इस आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Read More: Cg News Today: खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
योग्यता क्या? होंगी
- इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 में भाग लेने क लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए।
- 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।
कुल पद और राज्य नाम
के 23 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 28740 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में आरक्षित हैं। राज्य के अनुसार पदों की संख्या की जानकारी निम्नलिखित है
स्टेप बाय ऐसे करें?ऑनलाइन आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी आसानी के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
- New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।



