Latest Cg News: साय सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात! खातों में ट्रांसफर कर दिए गए खट -खट 1000 करोड़ रुपए से अधिक की रकम

Latest Cg News:दुर्ग जिले में धान की खरीद समर्थन मूल्य पर इस सीजन में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा और उत्सव के रूप में उभरी है। इस बार धान बेचने के बाद किसानों के बैंक खातों में 1000 करोड़ रुपए से अधिक की रकम आई है। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई जीवनशक्ति मिली है, बल्कि भविष्य में स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है
जिले में कुल इतने किसानों ने बेचा धान
जिला सहकारी बैंक के अनुसार इस खरीफ सीजन में जिले के 1 लाख 6 हजार 709 किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में अपनी उपज बेची। कुल 55 लाख 78 हजार 892 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। केंद्र सरकार से घोषित 2369 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को कुल 1322 करोड़ 42 लाख रुपए का भुगतान किया गया।

लिंकिंग कटौती के बाद शुद्ध भुगतान
धान बिक्री की कुल राशि में से 321 करोड़ 64 लाख रुपये की कटौती लिंकिंग के तहत की गई, जिसमें खरीफ सीजन के दौरान सहकारी समितियों से लिए गए कृषि ऋण और सामग्री की राशि शामिल है। कटौती के बाद किसानों के खातों में शुद्ध रूप से 1000 करोड़ 77 लाख रुपए की राशि जमा हुई।
407 करोड़ रुपए का इंतजार
राज्य सरकार की घोषित दर के अनुसार कुल धान मूल्य 1729 करोड़ रुपए बनता है। लिंकिंग कटौती के बाद किसानों को 1407 करोड़ रुपये मिलना था, लेकिन अब तक केवल 1000 करोड़ रुपए का ही भुगतान हुआ है। शेष 407 करोड़ रुपए का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाना बाकी है।
इस वर्ष किसानों के लिए लोकप्रिय धान क्या रहा है?
इस साल जिले के किसानों के लिए सबसे लोकप्रिय चयन सरना किस्म का धान रहा है। खरीदी गई कुल मात्रा में से 38 लाख 64 हजार क्विंटल सरना धान शामिल था। वहीं, मोटे धान की कुल आवक 13 लाख 24 हजार क्विंटल और पतले धान की आवक 3 लाख 90 हजार क्विंटल रही।
बाजारों में दिखेगा सीधा असर
किसानों के खातों में पहुंची इस बड़ी राशि का असर अब स्थानीय बाजारों में दिखने की संभावना है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और निर्माण सामग्री से जुड़े व्यापारियों को ग्रामीण मांग में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।

राज्य सरकार की राशि अब भी बकाया
विडंबना यह है कि किसानों को अभी केवल केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य का ही भुगतान मिला है। राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर घोषित की थी। इस हिसाब से 731 रुपए प्रति क्विंटल की अंतर राशि अब भी किसानों को नहीं मिली है।
धान बेचने के लिए पंजीयन कराया 113623 किसान
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसान 106709
खरीदी गई धान की मात्रा – 5578892 क्विंटल
मोटा धान
1324372.40 क्विंटल
पतला धान
390409.60 क्विंटल
सरना धान
3864110.00 क्विंटल
धान की कुल कीमत – 1322 करोड़ 42 लाख 03 हजार 340 रुपए
लिकिंग (ऋण) की वसूली – क्र321 करोड़ 64 लाख 35 हजार 624
किसानों को शुद्ध भुगतान – 1000 करोड़ 77 लाख 67 हजार 716 रुपए
Read More: Raigarh News: चोरी डीजल की खरीदी-बिक्री करने वाला लाइन होटल संचालक गिरफ्तार, 150 लीटर डीजल जप्त
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक, राजकुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि नियमानुसार केंद्र और राज्य की सहायता राशि एक साथ मिलनी चाहिए थी। हालांकि, राज्य सरकार पिछले ढाई महीनों से बाकी की राशि को रोके हुए है। यदि यह राशि एक बार में मिलती, तो किसानों को इसका अधिक फायदा होता।



