Railway Budget 2026: रेल यात्रियों के लिए “Good News” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को 7 रेल कॉरिडोर का दिया बड़ा तोहफा!

Railway Budget 2026:देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी 2026की बजट में ट्रेन यात्रियों को भारतीय रेलवे की तरफ से दी बड़ी खुशखबरी. वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे.यह 7 कॉरिडोर दिल्ली, वाराणसी, सिलिगुड़ी, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु के बीच बनेंगे. इस जहां देश के कई राज्य, कई शहर और कई गांव एक दूसरे से कनेक्ट होंगे, वहीं रोड ट्रांसपोर्ट पर बढ़ता दबाव भी कम होगा.
इन 7 रेल कॉरिडोर का हुआ ऐलान
1. पुणे-मुंबई
2. पुणे-हैदराबाद
3. हैदराबाद-बेंगलुरु
4. हैदराबाद-चेन्नई
5. चेन्नई-बेंगलुरु
6. दिल्ली-वााराणसी
7. वाराणासी-सिलिगुड़ी
ऐलान करते हुए क्या बोलीं वित्त मंत्री?
बजट 2026 में 7 रेल कॉरिडोर की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच रेलवे के विकास की गति को बढ़ाने के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे. साथ ही देश में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव देती हूं, ताकि कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा मिले. पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव पेश करती हूं.
वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की योजना अगले 5 साल में 20 नए जलमार्ग बनाने की भी, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे-5 से करेंगे. यह वॉटरवे तालचेर और अंगुल के खनिज पदार्थों से भरपूर इलाकों और कलिंगनगर जैसे इंडस्ट्रीज से भरे पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में भी इंटरनेशन जलमार्ग बनाने के लिए एक शिप रिपेयर इको सिस्टम स्थापित किया जाएगा.




