Share market : कल रविवार के दिन भी खुलेगा शेयर बाजार! जानें बजट डे के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का समय
Share market: हर वर्ष 1 फरवरी को पेश होने वाला यूनियन बजट आम लोगों से लेकर निवेशकों तक के लिए बड़ा इवेंट होता है। क्योंकि इसी दिन सरकार साफ करती है कि आगामी साल में उसकी नीतियों का ध्यान किन सेक्टर्स पर रहने वाला है। इस बार बजट इसलिए विशेष महत्व है क्योंकि यह 1999 के बाद पहली बार रविवार को पेश होगा।
वैसे तो ज्यादातर रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में शेयर और कमोडिटी मार्केट को लेकर निवेशकों की बेचैनी बढ़ना लाजमी है। ऐसे में सवाल यह उठा है कि क्या 1 फरवरी 2026 को बजट के दिन बाजार खुलेगा या बंद रहेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर.
स्टॉक एक्सचेंजों की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 1 फरवरी यानी बजट वाले दिन भारतीय शेयर बाजार खुले रहेंगे। BSE और NSE दोनों में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। ट्रेडिंग का समय सामान्य दिनों की तरह ही रहेगा। हालांकि, एनएसई ने कहा है कि उस दिन T+0 सेटलमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, क्योंकि इसे सेटलमेंट हॉलिडे माना गया है।
इक्विटी मार्केट का समय (1 फरवरी)
| सेशन | शुरुआत | समाप्ति |
|---|---|---|
| प्री-ओपन सेशन | सुबह 09:00 बजे | सुबह 09:08 बजे |
| सामान्य ट्रेडिंग सेशन | सुबह 09:15 बजे | दोपहर 03:30 बजे |
कमोडिटी मार्केट भी ओपन
सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि कमोडिटी बाजार भी बजट के दिन मॉर्निंग सेशन के लिए खुला रहेगा। MCX सर्कुलर के मुताबिक, बजट के मौके पर रविवार को स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन रखा गया है।
MCX स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का समय (1 फरवरी)
| सेशन | समय | |
|---|---|---|
| स्पेशल सेशन | सुबह 08:45 बजे – 08:59 बजे | |
| ट्रेडिंग सेशन | सुबह 09:00 बजे – शाम 05:00 बजे | |
| क्लाइंट कोड मॉडिफिकेशन सेशन | सुबह 09:00 बजे – शाम 05:15 बजे |
बजट से पहले संभलकर चलने की सलाह
Share.Market (PhonePe Wealth) के मार्केट एनालिस्ट मयंक जैन के मुताबिक, बजट वाले दिन रिटर्न के पीछे भागने से ज्यादा जरूरी पूंजी की सुरक्षा है। उनका कहना है कि बजट स्पीच से पहले वोलैटिलिटी तेज होती है और बाद में अचानक गिरती है। ऐसे में बिना हेज किए ट्रेड लेने के बजाय सीमित जोखिम वाली ऑप्शन स्ट्रैटेजी बेहतर रहती है। साथ ही, बजट भाषण के शुरुआती वक्त में लिक्विडिटी थोड़ी कमजोर रहती है, इसलिए कई प्रोफेशनल ट्रेडर्स हालात सामान्य होने का इंतजार करते हैं।
1 फरवरी 2026 को रविवार होने के बावजूद शेयर और कमोडिटी बाजार खुले रहेंगे। लेकिन यह दिन मौके के साथ-साथ जोखिम भी लेकर आता है। ऐसे में जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना ही समझदारी मानी जाएगी।




