रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ कांग्रेस ने पूर्वांचल ब्लाक कोयलंगा जामगांव में धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने को लेकर किया धरना प्रदर्शन व सांकेतिक चक्काजाम

बड़ी संख्या में पीड़ित किसानों व ग्रामीणों की रही उपस्थिति

Raigarh News:  रायगढ़ 30 जनवरी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर रायगढ़ के पूर्वांचल ब्लाक कांग्रेस कमेटी बी जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त तत्वाधान में सांकेतिक चक्काजाम का कार्यक्रम व मनरेगा बचाव संग्राम के तहत धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया ।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित तिथि के भीतर कई किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि सरकार की लचर व्यवस्था के कारण किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह सकते हैं।वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव
ने कांग्रेस सरकार से की गई मांगों के बारे में कहा कि
– धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए
– टोकन कटौती की समस्या का समाधान किया जाए
– किसानों को समय पर भुगतान किया जाए साथ ही
– धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था सुधारी जाए ।
रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कार्यक्रम में कहा कि आज, 30 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश में भी कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्काजाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के धान खरीदी की मांगें नहीं मानी जातीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। कार्यक्रम को बहुत से वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने भी संबोधित किया व कार्यक्रम का संचालन रामलाल पटेल ने किया।

आज इस धरना प्रदर्शन एवं धान खरीदी की तारीख बढ़ने हेतु सांकेतिक चक्काजाम कार्यक्रम में जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी एवं शाखा यादव, पूर्व विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, रायगढ़ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,रामलाल पटेल, संगीता गुप्ता,संदीप अग्रवाल,विकास तिथिवार,दयाराम धुर्वे,चंद्रशेखर चौधरी,वासुदेव प्रधान, वसीम खान,दीपक मंडल, मोहम्मद अख्तर, रतन कन्हैर,सरोज, शारदा सिंह गहलौत,शेख अनवर हुसैन,सरोज कुमार नंदे,संदीप प्रधान,विपिन गुप्ता,बोधराम गुप्ता,अज्ञात खुशीराम मल्होत्रा ,पितवास गुप्ता,कृष्णलाल साव,नजीर अहमद,कलियाराम साव,ओमप्रकाश अग्रवाल,सुंदरम चौहान,सुरेन्द्र यादव,जगदीश प्रधान,साधराम, राजेश कछवाहा,सुरेन्द्र गुप्ता,महेश गुप्ता,ख़ेलमोहन गुप्ता,राजकुमार बिस्वाल,हर्ष सिंह,आकाश समुद्रये ,मुकेश यादव,प्रमोद देवांगन,सोनू पुरोहित,शब्बीर खान,दीपक बी सिंह,दीपक सिंह,गणेश अग्रवाल,धनुर्जय चौहान, कुलिका श्रीवास,राहुल चौहान,सूर्य प्रकाश चौहान, अश्विनी चौहान ,मोहम्मद शहजादा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन ग्रामीण एवं किसान भाई उपस्थित थे। उक़्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने मीडिया को दी।

Related Articles

Back to top button